महिलाएं थकान को न करें नजरअंदाज! इन गंभीर हार्मोनल बदलावों का हो सकता है लक्षण

Verified VERIFIED By: Dr.Geeta Jain

डॉ. गीता जैन (Dr. Geeta Jain, Maccure Hospital Delhi) के अनुसार, महिलाओं को अक्सर महसूस होने वाली थकान के पीछे कई बार हार्मोनल असंतुलन होता है।

Written by Ashu Kumar Das | Published : February 18, 2026 9:36 AM IST

1/6

महिलाओं को अक्सर क्यों होती है थकान

Can hormones make you tired all the time:  आजकल कई महिलाएं बार-बार थकान महसूस करने की शिकायत करती हैं। महिलाओं का कहना होता है कि वो पूरी नींद लेती हैं। खानपान भी सही है, लेकिन इसके बावजूद वो हमेशा ही थका हुआ डल महसूस करती हैं। महिलाओं को होने वाली थकान को अक्सर व्यस्त जीवनशैली, तनाव या नींद की कमी से जोड़ दिया जाता है। लेकिन इसके पीछे कई बार हार्मोन का खेल भी होता है।

2/6

थकान के पीछे है हार्मोन असंतुलन

दिल्ली के द्वारका स्थित मैक्योर हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गीता जैन (Dr. Geeta Jain, Maccure Hospital Delhi) के अनुसार, महिलाओं को अक्सर महसूस होने वाली थकान के पीछे कई बार हार्मोनल असंतुलन होता है। उम्र के साथ कई बार महिलाओं के शरीर में विभिन्न प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसकी वजह से एनर्जी लेवल, मूड, मेटाबॉलिज्म और संपूर्ण स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। आइए जानते हैं किन हार्मोन में गड़बड़ी के कारण महिलाओं को अक्सर थकान महसूस होती है। Also Read - रमजान में बॉडी हो जाती है डिहाइड्रेट? जानें सेहरी में कितना पानी पीना होता है फायदेमंद

3/6

एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का असंतुलन

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का असंतुलन भी थकान का कारण बन सकता है। पीरियड्स से पहले, पेरिमेनोपॉज या मेनोपॉज के दौरान हार्मोन स्तर में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे शरीर में थकावट, चिड़चिड़ापन, नींद में कमी और मानसिक धुंधलापन महसूस हो सकता है। कई बार महिलाएं इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देती हैं, जबकि लगातार लक्षण बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।

4/6

पीसीओएस

पीसीओएस जैसी स्थितियों में भी हार्मोनल असंतुलन के कारण अत्यधिक थकान महसूस हो सकती है। इंसुलिन रेजिस्टेंस, अनियमित पीरियड्स, मुंहासे और वजन बढ़ना इसके साथ जुड़े अन्य संकेत हो सकते हैं। इसी तरह एनीमिया, जो कि प्रजनन आयु की महिलाओं में आम है, हार्मोनल बदलावों के साथ मिलकर थकान को और बढ़ा सकता है। Also Read - लोग अपने टॉक्सिक एक्स के पास बार-बार क्यों वापस चले जाते हैं?

5/6

थायराइड की वजह से होती है शारीरिक थकान

डॉ. गीता जैन बताती हैं कि थायराइड हार्मोन में गड़बड़ी थकान का एक आम कारण है। यदि थायरॉयड ग्रंथि कम सक्रिय हो जाती है, जिसे हाइपोथायरॉयडिज्म कहा जाता है, तो शरीर के एनर्जी के प्रोडक्शन की क्षमता कम हो जाती है। इसके साथ वजन बढ़ना, ठंड अधिक लगना, बाल झड़ना और सुस्ती जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में केवल आराम करने से समस्या दूर नहीं होती, बल्कि सही इलाज ज्यादा जरूरी होता है।

6/6

थकान होने पर कब डॉक्टर से मिलना चाहिए

डॉ. गीता जैन बताती हैं कि अगर किसी महिला में शारीरिक थकान लगातार बनी रहती है और यह रोजमर्रा के कामों को प्रभावित करती है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करना जरूरी है। थकान के कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टर महिलाओं को हार्मोन प्रोफाइल, थायरॉयड टेस्ट और हीमोग्लोबिन जांच करवाने की सलाह दे सकते हैं। याद रखें, समय पर जांच और विशेषज्ञ की सलाह से न केवल थकान दूर की जा सकती है, बल्कि लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य भी सुनिश्चित किया जा सकता है। Also Read - नींबू लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम हो जाते हैं? ट्राई करने से पहले जान लें इस नुस्खे का कड़वा सच!