शरीर में Calcium की कमी से होने लगती हैं ये 5 परेशानियां, जानिए कैल्शियम की कमी के क्या कारण हैं?

Calcium Deficiency Symptoms: इस लेख में हम आपको कैल्शियम की कमी के कारण होने वाली 5 गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बारे में बता रहे हैं।

Written by Atul Modi | Published : February 17, 2022 9:57 AM IST

1/7

शरीर में Calcium की कमी से होने वाली परेशानियां

हमारे शरीर के लिए कैल्शियम बेहद आवश्यक है। कैल्शियम एक महत्वपूर्ण मिनरल है जो हमारी शरीर की हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मदद करता है। साथ ही यह हमारे दिल और शरीर की अन्य मांसपेशियों के समुचित कार्य के लिए भी आवश्यक है। साथ ही कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। ये खून में थक्के (ब्लड क्लॉटिंग) की समस्या से राहत पाने में भी मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, शरीर के विकास और मांसपेशियों के निर्माण में भी कैल्शियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है तो यह आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम में डाल सकती है। शरीर में कैल्शियम की कमी को मेडिकल भाषा में हायपोकैल्शिमिया (Hypocalcemia) कहा जाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी तब होती है, जब आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिल पाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो शरीर में कैल्शियम की कमी के चलते स्वास्थ्य पर इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

2/7

आइए पहले जानते हैं कैल्शियम की कमी के क्या कारण हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो उम्र बढ़ना कैल्शियम की कमी का एक बड़ा कारण है। बढ़ती उम्र के साथ कैल्शियम की कमी होना बहुत आम है। कैल्शियम हमारे शरीर की हड्डियों में होता है, और जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है तो आपकी हड्डियां पतली और कमजोर होने लगती हैं। इस स्थिति में शरीर को कैल्शियम की अधिक जरूरत पड़ती है। इसके अलावा ज्यादातर भूखे रहना, शरीर को पर्याप्त पोषण न मिल पाने, हार्मोन्स में असंतुलन के साथ ही प्रीमैच्योर डिलीवरी और मैलएब्जरेब्शन के कारण भी शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। इसके अलावा विटामिन डी की कमी भी शरीर में कैल्शियम की कमी का एक बड़ा कारण है। क्योंकि यह विटामिन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए आवश्यक है। आपको बता दें की कैल्शियम कि कमी से निम्नलिखित परेशानिया हो सकती हैं। Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/7

ऑस्टियोपीनिया और ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है

जब शरीर में कैल्शियम का स्तर कम होता है, तो हमारा शरीर हड्डियों से कैल्शियम को हटाना शुरू कर देता है, जिससे हड्डियां भुरभुरी हो जाती हैं और उनमें फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ जाता है। कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपीनिया की समस्या हो सकती है, साथ ही हड्डियों में मिनरल डेंसिटी कम सकती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है, इस स्थिति में आपकी हड्डियां पतली होने लगती हैं और उनमें फ्रैक्चर होने का खतरा होता है।

4/7

मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है

कैल्शियम की कमी के चलते आपको मांसपेशियों में ऐठंन का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप शरी में पर्याप्त हीमोग्लोबिन और पानी की मात्रा होने के बाद भी मांसपेशियों में ऐंठन या खिंचाव का अनुभव कर रहे हैं तो यह कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/7

मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है

शरीर में कैल्शियम का कम होना अत्यधिक थकान का कारण बन सकता है, जिससे यह आपको हर समय सुस्त महसूस करवा सकता है। सिर्फ इतनी ही नहीं यह अनिद्रा का कारण भी बन सकता है। कैल्शियम की कमी के कारण होने वाली थकान से सिर चकराना, चक्कर आना और ब्रेन फॉग जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे फोकस करने में परेशानी, भूलने की बीमारी और डिमेंशिया भी हो सकता है। इसके अलावा कैल्शियम की कमी से न्यूरोलॉजिक्ल समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे कि सिर पर दबाव की वजह से सीजर और सिरदर्द हो सकता है।

6/7

आपकी त्वचा और नाखून को नुकसान पहुंचता है

अगर आपके शरीर में लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रहती है तो इसके कारण आपकी स्किन ड्राई हो सकती है, साथ ही आपके नाखून भी ड्राई और भुरभरे हो सकते हैं। यह आपके बालों को कमजोर करने के साथ ही एक्जिमा, त्वचा में सूजन, त्वचा में खुजली और सोरायसिस जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

7/7

दांतों में दर्द हो सकता है

कैल्शियम की कमी से दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि हमारे शरीर में सबसे ज्यादा कैल्शियम हमारे दांतों और हड्डियों में जमा होता है। जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो इससे दांतों को हानि होती है जिससे इनमें दर्द होता है।