Sign In
  • हिंदी

ब्रेस्‍ट कैंसर अवेयरनेस मंथ 2018: कुछ सावधानियों को अपनाकर कम कर सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

अक्‍तूबर को दुनियाभर में ब्रेस्‍ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के तौर पर मनाया जाता है।

Written by Editorial Team | Updated : October 19, 2018 11:49 AM IST

Breast-cancer

अक्‍तूबर को दुनियाभर में ब्रेस्‍ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के तौर पर मनाया जाता है। इसका मकसद बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। मगर भारत में इस बीमारी को लेकर पर्याप्‍त जागरूकता नहीं है। बावजूद इसके कि यह महिलाओं में सबसे आक्रामक कैंसर है और इस बीमारी से महिलाओं की होने वाली मौतों की दूसरी सबसे बड़ी वजह है। इतनी तादाद में मौतों की सबसे बड़ी वजह यह है कि महिलाएं अपनी स्क्रीनिंग नहीं करवाती हैं। स्टेज 1 और स्टेज 2 के रोगियों को इलाज के द्वारा आसानी से ठीक किया जा सकता सकता है। आइए जानते हैं इससे बचने के उपाय

नियमित जांच करवाएं : स्तन कैंसर की शंका होने पर महिलाओं को हर साल स्क्रीनिंग, मेम्ब्रेन जैसी जांच करवाना चाहिए। इससे शुरुआती स्तर पर आप इसे पहचान सकेंगे। Also Read - डांस नहीं ये है धनश्री वर्मा की फिटनेस का राज

पौष्‍टिक आहार लें : महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। जंक फूड का सेवन कम करना चाहिए। इसकी जगह अपने आहार में- अंडे, मांस, मछली, सोयाबीन, दूध, दही, प्रोटीन युक्त आहार, साबुत अनाज, दलिया, साबुत दालें, फल और हरे पत्ते वाली सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

Wp Content/uploads/2016/04/believe

शरीर का वजन नियंत्रित रखे : वजन नियंत्रित रखना अपने आप में कई बीमारियों को दूर करता है। स्तन कैंसर भी उनमें से एक है। महिलाओं को अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहिए। Also Read - Foods for Skin Care: Makeup से नहीं बल्कि इन चीजों से बढ़ेगा Natural निखार, Diet करें बदलाव

Breast Feeding Myths1

स्तनपान से परहेज न करें : कुछ महिलाएं स्‍तनपान को लेकर बेवजह डरती हैं। वैज्ञानिक तौर पर भी यह बात साबित हो चुकी है कि स्तनपान महिलाओं की सेहत के लिए लाभदायक है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको स्तन कैंसर से बचाता है।

Exercise

व्यायाम जरूर करें : जो महिलायें हफ्ते मे 5 दिन कम से कम 30 से 40 मिनट का व्यायाम करती हैं उनको स्तन कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। Also Read - गर्मियों में आप भी खाते हैं रोज दही? Experts कर रहे आगाह, संभल कर करें ये काम