दिमाग की नसें बंद होने के लक्षण
Symptoms Of Blockage In Brain: ब्रेन या मस्तिष्क पूरे शरीर को कंट्रोल करने का काम करता है क्योंकि, ब्रेन ही शरीर के हर अंग की फंक्शनिंग के लिए सिग्नल्स भेजता है और ब्रेन के निर्देशों के हिसाब से ही हमारा शरीर काम करता है। ब्रेन से जुड़ी छोटी-सी गड़बड़ी भी आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। दिमाग की नसों में किसी तरह की ब्लॉकेज (Blockage in brain) या रूकावट आने से ब्रेन को अपना काम करने में दिक्कत आ सकती है। इससे, ब्रेन तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स ठीक तरीके से नहीं पहुंच पाते और दिमाग का काम पूरी तरह ठप्प भी हो सकता है और ब्रेन स्ट्रोक जैसी स्थिति बन सकती है।
