ब्रा नहीं पहनने के सेहत पर होते हैं कई लाभ
Benefits of not Wearing Bra: महिलाएं अंडरगार्मेंट्स में ब्रा जरूर पहनती हैं। ब्रा (Bra) पहनने से आप जो भी ड्रेस पहनती हैं, उसका सही शेप आता है और ओवरऑल लुक आकर्षक दिखता है। हालांकि, कुछ महिलाएं घर पर ब्रा कम ही पहनती हैं। आजकल मार्केट में तरह-तरह के डिजाइनर और फैब्रिक वाले सस्ते से लेकर महंगे ब्रा मिलने लगे हैं। लेकिन ऑफिस से लेकर घर में लगातार ब्रा पहनना भी सेहत (Not Wearing Bra Benefits) के लिए ठीक नहीं होता है। कई शोध में भी यह बात सामने आई है कि रात में सोते समय अंडरगार्मेंट्स उतार कर सोना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा खुलकर सांस ले पाती है। स्तनों पर अधिक दबाव नहीं पड़ता। मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। जब आप देर तक टाइट ब्रा पहनी रहती हैं, तो ब्रेस्ट के आसपास मौजूद लिम्फ वेसल्स पर दबाव पड़ता है। इससे उस भाग में टॉक्सिक कम्पाउंड जमने लगता है। रात में ब्रा पहनकर सोने से नसों, ब्लड वेसेल्स पर भी दबाव पड़ता है। जानें, जब आप बिना ब्रा के अधिक देर तक रहती हैं, तो सेहत को किस तरह से होते हैं फायदे (Benefits of not Wearing Bra in Hindi)...