फिल्मी सितारे जो हैं Diabetic
Bollywood Celebs With Diabetes: डायबिटीज (Diabetes) या हाई ब्लड शुगर लेवल एक ऐसी लाइफस्टाइल डिज़िज़ है जिसके मरीजों की बढ़ती संख्या दुनियाभर में चिंता का विषय बनती जा रही है। डायबिटीज के वैश्विक आंकड़ों की बात करें तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के (World Health Organization) के अनुसार, दुनियाभर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 8.5% लोगों को डायबिटीज की बीमारी है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान डायबिटीज के मरीजों की संख्या दुनियाभर में तेजी से बढ़ी है। इसी तरह दक्षिण एशियाई क्षेत्र को डायबिटीज का गढ़ कहा जाता है। चूंकि, डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई बीमारी है इसीलिए, अगर लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव किए जाएं तो इस क्रोनिक बीमारी के मैनेजमेंट में मदद हो सकती है। आपके आस-पास के लोगों की तरह आपके कई फेवरेट स्टार्स को भी डायबिटीज की समस्या है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में जो डायबिटीज से पीड़ित तो हैं लेकिन, वे इसे कंट्रोल में रखने के लिए विभिन्न उपाय और एहतियात भी बरतते हैं। आइए जानें कैसे ये स्टार्स अपनी बिजी लाइफस्टाइल और हेक्टिव शेड्यूल के बीच डायबिटीज मैनेजमेंट कर पाते हैं। (Ways Bollywood Celebs Manage Their Diabetes In Hindi)
