फास्टिंग-खाने के 2 घंटे बाद का नार्मल लेवल
Blood sugar level Kitna hona chahiye : हमारी जीवनशैली ही हमें कई रोगों का शिकार बनाती है, जिसमें से एक है डायबिटीज। जी हां, डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो आपको कई रोगों का शिकार बनाती है। हैरानी की बात ये है कि डायबिटीज को कभी भी जड़ा से खत्म नहीं किया जा सकता। बस आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखते हुए अपने ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) को कंट्रोल रखने की जरूरत होती है। डायबिटीज नाम की इस परेशानी की सबसे बड़ी वजह हमारी खराब जीवनशैली और खराब खान-पान है। आप चाहें तो अपनी जीवनशैली और खानपान में मामूली बदलाव कर भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज होने पर आपका ब्लड शुगर घटता-बढ़ता रहता है, जिस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। उम्र भी ब्लड शुगर के घटने-बढ़ने से जुड़ा एक कारक है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि किस उम्र में कितना ब्लड शुगर लेवल ( Blood sugar level Kitna hona chahiye) आपके लिए सही साबित होता है।