पेशाब में खून आना क्या हो सकता है - Blood In Urine
पेशाब में खून आना कोई आम समस्या नहीं है, लेकिन आप हमेशा यह नहीं जान सकते कि आपके पेशाब में खून है। कभी-कभी पेशाब में खून इतना कम होता है कि यह केवल एक माइक्रोस्कोप के जरिये ही देखा जा सकता है। जब आपका डॉक्टर किसी और समस्या को लेकर आपका हेल्थ चेकअप करता है, तब अक्सर इस प्रकार की समस्या आप देख सकते हैं, ऐसे में यह चिंताजनक हो सकता है। पेशाब में खून आने के कारण ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं। कुछ मामलों में इसके लक्षण एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा करते हैं। इसलिए आपको हमेशा अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए। पेशाब में खून आना कुछ गंभीर समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं।