कोरोना वैक्सीन लेने के बाद ब्लड क्लॉटिंग गंभीर समस्या
Corona vaccine side effects in Hindi: कोरोना वैक्सीन लेने के बाद कुछ साइड एफेक्ट्स नजर आना सामान्य बात है। किसी भी तरह का साइड एफेक्ट्स यह दर्शाता है कि वैक्सीन शरीर में एंटीबॉडीज बनाने का काम कर रहा है। हालांकि, वैक्सीन लेने के बाद नजर आने वाले दुष्प्रभावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों में ये साइड एफेक्ट्स गंभीर हो सकते हैं (Blood clotting is Corona vaccine side effects in Hindi) और सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ मामलों में लोगों में वैक्सीन लेने के बाद शरीर के कई हिस्सों में ब्लड क्लॉट्स की समस्या भी नजर आई है। कई बार यह क्लॉट हार्ट तक पहुंच कर हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बन सकता है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने भी वैक्सीन लेने के बाद शरीर में नजर आने वाले ब्लड क्लॉट की समस्या (vaccination against COVID-19) पर नजर रखने के लिए खास एडवाइजरी जारी की थी।
