डेंगू बुुखार के गम्भीर लक्षण
भारत में हर साल मॉनसून सीजन में (जून से लेकर सितंबर-अक्तूबर तक) डेंगू की बीमारी चिंता का कारण बनती है क्योंकि, इसी दौरान डेंगू के केसेस में तेजी से बढ़ोतरी होती है। भारत में हर साल डेंगू के मामले भारी संख्या में सामने आते हैं। डेंगू को हड्डीतोड़ बुखार कहा जाता है क्योंकि, यह बीमारी शरीर को बुरी तरह से कमजोर कर देती है। इसीलिए, डेंगू के लक्षणों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और समय पर इसका इलाज किया जाना चाहिए। डेंगू के सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, बदन दर्द, सिर में दर्द और मतली, उल्टी जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। लेकिन, डेंगू के कुछ लक्षण बहुत ही गम्भीर होते हैं और डेंगू के इलाज में देरी होने या अनदेखी होने के कारण ये समस्याएं मरीज को आ सकती हैं। यहां पढ़ें उन्हीं लक्षणों के बारे में।