hamburger icon
A
Read in English

Diabetes के मरीज़ों के लिए 7 बेहतरीन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ !

आहार में प्रोटीन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने, हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने और लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 12, 2018, 4:56 PM

Diabetes के मरीज़ों के लिए 7 बेहतरीन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ ! photo icon1/8

DC-high-protein-for-diabetics-THS-1 Hindi

डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अपनी डायट पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। जहां डायबिटीज़ के मरीज़ों के आहार में कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा का काफी ध्यान रखा जाता है, लेकिन डायबिटिक्स के लिए प्रोटीन की ज़रूरत के बारे में कम ही बात की जाती है। हालांकि, आहार में प्रोटीन डायबिटिक्स के लिए आवश्यक है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने, हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने और लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद करता है। हालांकि, बहुत अधिक प्रोटीन किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए किसी डायटिशन से बात करके यह पता करें कि आपके लिए कितनी प्रोटीन की आवश्यकता है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि डायबिटीज़ के लिए सबसे अच्छी प्रोटीन वाली चीज़ें क्या हैं तो यह गैलरी देखें।

Diabetes के मरीज़ों के लिए 7 बेहतरीन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ ! photo icon2/8

Pulses-and-leguems Hindi

लेग्यूम और दालें: वर्ष 2016 में कनैडियन जर्नल ऑफ डायबिटीज में प्रकाशित एक स्टडी से पता चला है कि हर सप्ताह 5 कप दाल या फलियां खाने से कार्डियोवैस्कुलर रोगों का खतरा कम हो जाता है, पेट जल्दी भरता है, कम मात्रा में भोजन खाना पड़ता है और शरीर के वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे मोटापे का खतरा कम हो सकता है और नतीजतन डायबिटीज़ कंट्रोल में मदद होती है। वैसे भी दाल और फलियां भारतीय आहार का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। [1] Also Read - बारिश के मौसम में क्या आपको भी पेट में दर्द, गैस और अपच हो रही है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Diabetes के मरीज़ों के लिए 7 बेहतरीन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ ! photo icon3/8

Nuts-and-seeds Hindi

नट्स और बीज: सभी नहीं, लेकिन कुछ नट्स ऐसे भी हैं जिनमें कैलोरी काफी कम होती है और उनमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। उन्हें नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है और थोड़े-से नट्स खाने से भी आपका पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है। ऐसी स्टडीज़ भी हैं जो बताती हैं कि बादाम, अखरोट और सूरजमुखी के बीज जैसी चीज़ें टाइप II डायबिटीज़ वाले व्यक्तियों में ब्लड शुगर लेवल को सुधारने का काम करता है। [2]

Diabetes के मरीज़ों के लिए 7 बेहतरीन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ ! photo icon4/8

Soya-products Hindi

सोया: अध्ययनों से पता चला है कि बिना शक्कर वाले सोया से बने खाद्य पदार्थ और आइफ्लोवोन टाइप टाइप II डायबिटीज़ पर सुरक्षात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, सोया मिल्क या स्नैक्स जैसे प्रोसेस्ड सोया उत्पादों से बचें, क्योंकि इसमें चीनी हो सकती है जो ग्लूकोज़ का स्तर बढ़ा सकती है।[3] Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव

Diabetes के मरीज़ों के लिए 7 बेहतरीन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ ! photo icon5/8

Fish-and-seafoods Hindi

मछली और सी-फूड: अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से मछली खाते हैं उन्हें डायबिटीज़ रेटिनोपैथी से पीड़ित होने की संभावना कम होती है, जो कि ज्यादातर लोगों में बार-बार बदलते ब्लड शुगर लेवल वाले लोगों में आम है।[4]

Diabetes के मरीज़ों के लिए 7 बेहतरीन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ ! photo icon6/8

Eggs-1 Hindi

अंडे: वर्ष 2011 में ब्रिटिश जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि टाइप II मधुमेह से पीड़ित लोग जो दिन में 2 अंडे खाते थे, उनमें ख़राब या एलडीएल कोलेस्ट्रॉल में कमी, लिपिड प्रोफाइल में सुधार, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद होती है। [6]  Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां

Diabetes के मरीज़ों के लिए 7 बेहतरीन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ ! photo icon7/8

Chicken-and-poultry Hindi

चिकन और पोल्ट्री उत्पाद: लीन चिकन ब्लड शुगर के स्तर को कम रखने और हाइपोग्लाइकेमिक (hypoglycaemic) प्रभाव पड़ता है। दरअसल, अध्ययनों से पता चला है कि अन्य प्रोटीन स्रोतों की तुलना में चिकन डायबिटिक्स में डायट कंट्रोल में काफी मददगार साबित होता है।[5]

Diabetes के मरीज़ों के लिए 7 बेहतरीन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ ! photo icon8/8

Low-fat-dairy-1 Hindi

लो फैट-डेयरी: यह प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत भी है और स्टडीज़ से पता चलता है कि 6 महीने के लिए कम फैटवाले डेयरी खाद्य पदार्थ खाने से इन्सुलिन रेजिस्टेंस में सुधार होता है वह भी स्वस्थ वयस्कों में लिपिड या वजन को प्रभावित किए बिना।[7] Also Read - मानसून में फास्ट फूड्स खाना कितना खतरनाक हो सकता है? जानें कौन सी बीमारियों का बन सकता है कारण