Advertisement

बरसात में भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, नस-नस में भर जाएगा बैड कोलेस्ट्रॉल, हार्ट हो जाएगा कमजोर

अगर आप रोजमर्रा की इन छोटी-छोटी गलतियों पर ध्यान दें तो आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा कम हो सकता है।

Written By Sadhna Tiwari
Updated : July 30, 2025 4:06 PM IST

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली आदतें क्या हैं?

LDL Bad cholesterol causes- हार्ट से जुड़ी डिजिजेज बढ़ने का एक बड़ा रिस्क फैक्टर है बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad cholesterol) जो शरीर में छुपकर बैठा रहता है। खाने-पीने की चीजों के साथ शरीर में पहुंचनेवाली चिकनाई बैड कोलेस्ट्रॉल बनकर शरीर की नसों की अंदरूनी दीवारों पर जमा होने लगता है। यह चिकनाई (LDL cholesterol) नसों में ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। कमजोर ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हार्ट पर दबाव बढ़ता है। इससे हार्ट डिजिजेज, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कंडीशन्स का खतरा भी बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे ऑयली फूड खाने के अलावा कुछ अन्य गलतियां भी कारण हो सकती हैं।

प्रोसेस्ड फूड खाने की आदत

ब्रेड, पास्ता, पैकेटबंद चिप्स और कुकीज जैसी चीजें खाने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। प्रोसेस्ड फूड्स में मैदे के अलावा, नमक, शक्कर, तेल, बटर और अन्य प्रकार के फैट्स की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए, ये फूड्स खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है।

तनाव लेने की आदत

इन दिनों की लाइफस्टाइल में लोगों के लिए स्ट्रेस से बच पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। स्ट्रेस बढ़ने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है।

Advertisement

सुस्त लाइफस्टाइल

बहुत से लोग आराम पसंद होते हैं, वे ना तो कसरत करते हैं और ना ही किसी अन्य प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी में हिस्सा लेते हैं। घंटों टीवी के सामने बैठे रहना, लगातार एक ही जगह बैठकर काम करने और सुस्त रहने की वजह से शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल कम नहीं हो पाता। जिससे हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है।

अल्कोहल का सेवन

शराब का सेवन आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ा सकता है। अल्कोहल हार्ट हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाता है।

स्मोकिंग करना

सिगरेट पीने की आदत ना केवल फेफड़ों के लिए नुकसानदायक है बल्कि यह आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का भी काम करता है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।