hamburger icon
A
Read in English

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: अगर है माइग्रेन, तो इन चीजों को खाने से बचें

कई तरह के भोजन माइग्रेन से संबंधित सिरदर्द को और ज्यादा खतरनाक बना देते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: September 15, 2018, 5:01 PM

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: अगर है माइग्रेन, तो इन चीजों को खाने से बचें photo icon1/10

Migraine

अगर आपको माइग्रेन की बीमारी बहुत ज्यादा समय से है और आपको किसी स्मेल या किसी चीज को टेस्ट करने से सरदर्द की समस्या उत्पन्न होती है तो आप इसके लिए कुछ उपाय कर सकते हैं क्योंकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि कई तरह के भोजन माइग्रेन से संबंधित सिरदर्द को और ज्यादा खतरनाक बना देते हैं। माइग्रेन होने का कोई ठोस कारण नहीं है लेकिन हार्मोन, स्ट्रेस और कुछ तरह के आहार भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। जानते हैं कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में जिनका हमें परहेज करना है ताकि माइग्रेन की संमस्या को बढ़ने से रोका जा सके।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: अगर है माइग्रेन, तो इन चीजों को खाने से बचें photo icon2/10

Coffee

खाना खाने के बाद चाय या कॉफी पीना अगर आपको पसंद है, तो अफसोस कि यह आपकी बड़ी गलती है। इससे शरीर आहार में मौजूद आयरन को अवशोषित नहीं कर पाता और न ही प्रोटीन को पचा पाता है। Also Read - हार्ट मरीजों को मानसून में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? डॉक्टर से जानिए दवाओं का सही रख-रखाव

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: अगर है माइग्रेन, तो इन चीजों को खाने से बचें photo icon3/10

Eating Cheese

चीज़- कई लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है और कई बार इसको खाने से माइग्रेन से ग्रसित रोगी में इसका उल्टा प्रभाव भी पड़ता है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: अगर है माइग्रेन, तो इन चीजों को खाने से बचें photo icon4/10

Alcoholic

शराब- कुछ लोगों में शराब का सेवन भी माइग्रेन के खतरे को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। एक शोध में यह बात सामने आई है कि 29 से 36 प्रतिशत ऐसे लोग जो माइग्रेन से ग्रसित हैं उन्हें शराब पीने के बाद माग्रेन का अटैक आया है।  Also Read - मानसून में हाइजीन का रखें खास ध्यान, वरना बढ़ सकता है इंफेक्शन का खतरा

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: अगर है माइग्रेन, तो इन चीजों को खाने से बचें photo icon5/10

Meat

प्रोसेस्ड मीट- लगभग 5 प्रतिशत लोग जो माइग्रेन से ग्रसित हैं उन्हें प्रोसेस्ड मीट खाने के कुछ घंटे या कई बार कुछ मिनट के बाद ही सर दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। एक्सपर्टस का कहना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रोसेस्ड मीट में नाइट्रेट्स की मात्रा होती है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: अगर है माइग्रेन, तो इन चीजों को खाने से बचें photo icon6/10

Fast Foods

चाइनीज फूड- इसमें पाया जाने वाला( MSG) माइग्रेन के सिरदर्द के लिए जिम्मेदार होता है। कई लोगों में यह क्लस्टर हेडेक का भी कारण बनता होता है। Also Read - लो-ग्लाइसेमिक डाइट क्या है? जानें ये लोगों के बीच इतनी पॉपुलर क्यों हो रही है

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: अगर है माइग्रेन, तो इन चीजों को खाने से बचें photo icon7/10

Artifical-sweentener

आर्टिफिशियल स्वीटनर्स- कुछ शोध में यह बात पता चली है कि आर्टिफिशियल स्वीटनर भी माइग्रेन के दर्द का कारण हो सकते हैं लेकिन अभी तक इसका कोई साफ सबूत नहीं मिल पाया है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: अगर है माइग्रेन, तो इन चीजों को खाने से बचें photo icon8/10

Citrus Fruits

खट्टे फल- एक शोध में यह बात सामने आई है कि लगभग 11 प्रतिशत लोग जो माइग्रेन से ग्रसित हैं उनमें माइग्रेन के दर्द का कारण खट्टे फल हैं। Also Read - आप भी नहीं पीते हैं दूध? तो इन फूड्स के साथ पूरी करें कैल्शियम की कमी

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: अगर है माइग्रेन, तो इन चीजों को खाने से बचें photo icon9/10

Chocolates

चॉकलेट्स- लगभग 2 से 22 प्रतिशत ऐसे पाए गए हैं जो मइग्रेन से ग्रसित हैं उन्हें चॉकलेट खाने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: अगर है माइग्रेन, तो इन चीजों को खाने से बचें photo icon10/10

Glutens

ग्लूटेन- गेहूँ, जौ, राई के ग्लूटेन से बने प्रॉडक्ट माइग्रेन के खतरे को बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। Also Read - बारिश में घर के अंदर कपड़े सुखाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक? बढ़ सकती हैं एलर्जी और सांस की समस्याएं