Tips To Exercise With Asthma 1
अस्थमा के दौरान एक्सरसाइज करना हानिकारक हो सकता है लेकिन तब, जब आप इस दौरान सावधानियां नहीं बरतते हैं। अस्थमा में समय-समय पर सांस लेने में तकलीफ होती है। बहुत बार स्थिति को सामान्य करने के लिए इनहेलर का प्रयोग करना पड़ता है। अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति यदि दौड़ लगाता है या हार्ड वर्कआउट करता है तो इससे दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं, जिससे सांस लेनें मे तकलीफ होने लगती है। एक्सरसाइज करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आप इससे अपना अस्थमा भी ठीक कर सकते हैं। जानें, अस्थमा के दौरान एक्सरसाइज करते समय आपको क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए।
