food poisoning
अगर आप कुछ दूषित, खराब, बासी या विषाक्त भोजन खाते हैं तो आपको फूड पॉयज़निंग हो सकती है। यह एक ऐसी बीमारी है जो दूषित भोजन की वजह से होती है। इस इंफेक्शन की गंभीरता के आधार पर इसके लक्षण भी अलग हो सकते हैं। आप हल्के बुखार, उल्टी, मतली, पेट दर्द और ऐंठन, कमजोरी, भूख की कमी और दस्त जैसी समस्याएं महसूस कर सकते हैं। फूड पॉयज़निंग से राहत पाने के सही भोजन खाना भी अहम है। ऐसी स्थिति में जल्दी ठीक होने के लिए प्राकृतिक चीज़ें खाएं और फिट रहें।