महिलाओं में वजन कम करने से लेकर वेजाइनल इंफेक्शन तक, इन 5 कारणों से फायदेमंद है सेब का सिरका

Apple cider vinegar benefits for women, सेब के सिरके का सेवन महिलाओं को जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं, क्यों एप्पल साइडर विनेगर है महिलाओं के लिए हेल्दी

Written by Anshumala | Updated : July 28, 2022 3:16 PM IST

1/6

महिलाओं के लिए सेब के सिरके के फायदे

Apple cider vinegar benefits for women in Hindi: सेब का सिरका सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। पर क्या आप जानती हैं कि महिलाओं के लिए भी सेब का सिरका (Apple cider vinegar) कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है? वजन कम करने से लेकर वेजाइनल इंफेक्शन की समस्या (Apple cider vinegar benefits) को भी दूर कर सकता है सेब का सिरका। सेब का सिरका रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर कई तरह के इंफेक्शन से आपको बचाए रख सकता है। सेब से बनने वाला एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया खाना को पचाने में मदद करते हैं। इसमें एसिटिक एसिड, एंटीबैक्टीरियल तत्व, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीमाइक्रोबियल गुण होने के कारण यह बहुत ही अधिक फायदेमंद होता है। सेब के सिरके के सवन से महिलाओं को जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं, क्यों एप्पल साइडर विनेगर है महिलाओं के लिए हेल्दी (Apple cider vinegar benefits for women)....

2/6

एप्पल साइडर विनेगर महिलाओं का वजन करे कम

वजन बढ़ रहा है या पेट, कमर, जांघों में चर्बी बढ़ रही है, तो सेब के सिरके का सेवन करें। इसमें एसिटिक एसिड होता है, जो एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। सेब के सिरके के सेवन से भूख कम लगती है। आधा चम्‍मच सेब का सिरका लें। इसे आधा चम्मच नींबू के रस में मिलाएं और सुबह में पिएं। भोजन करने से पहले भी आप इसे पी सकती हैं। वजन काफी हद तक कुछ ही दिनों में कम हो जाएगा। Also Read - होली खेलने के बाद चेहरे पर हो गए पिंपल्स और मुंहासे? डॉ. चांदनी जैन बता रही हैं इससे छुटकारा पाने का तरीका

3/6

सेब का सिरका पीरियड्स के लक्षणों को करे कम

मासिक धर्म यानी पीरियड्स के समय अधिकतर महिलाओं को काफी तकलीफ होती है। पेट में दर्द, कमर और जांघों में दर्द, मूड स्विंग्स, पेट में मरोड़, ऐंठन, थकान, चिड़चिड़ापन, भूख में कमी आदि समस्याओं से गुजरती हैं। आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी लें। उसमें 2 चम्मच सेब का सिरका डालें और मिक्स करके पिएं। जितने दिन भी आपको पीरियड्स हो इस लिक्विड का सेवन करें।

4/6

Polycystic Ovary Syndrome (PCOS)

Vaguely one in every hundred teens is facing a major PCOS crisis. PCOS is all about having painful periods, bloating, and weight gain. PCOS is the by-product that takes place because of hormonal imbalance and Endometriosis by creating insulin resistance and higher androgen levels. Therefore, the best way to avoid such a painful experience is to visit or schedule a routine body check-up with a doctor of one’s preference. Also Read - होली के बाद क्यों बढ़ जाता है स्किन इन्फेक्शन का खतरा? डर्मेटोलॉजिस्ट बता रहे हैं त्वचा को कैसे रखें सुरक्षित

5/6

वेजाइनल इंफेक्शन करे कम सेब का सिरका

क्या आपके योनि या वेजाइना में बार-बार इंफेक्शन हो जाता है? खुजली होती है, दानें निकल गए हैं या फिर व्हाइट डिस्चार्ज निकलने से बदबू अधिक आता है, तो सेब के सिरके का सेवन करें। योनि में खुजली की समस्या दूर करने के लिए आप पानी में थोड़ा सा सेब का सिरका मिलाकर साफ करें। इससे वेजाइनल इंफेक्शन, वेजाइनल इचिंग भी दूर होती है। एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुणों से भरपूर सेब का सिरका योनि के पीएच लेवल को बनाए रखता है।

6/6

एप्पल साइडर विनेगर बालों, त्वचा को रखे हेल्दी

यदि आपको चेहरे पर अधिक मुंहासे, फोड़े-फुंसी होते हैं या फिर कम उम्र में ही झुर्रियों, झाइयों की समस्या हो गई है, तो एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें। इसे पानी में मिलाकर चेहरे को धोएं। बालों में रूसी की समस्या है या फिर स्कैल्प पर इंफेक्शन हो गया है, तो सेब के सिरके का सेवन करें। इससे बालों को साफ करें। Also Read - होली खेलने का मन है पर भीड़ में जाने से लगता है डर? कहीं आपको ये मानसिक बीमारी तो नहीं?