पार्टी के बाद इस तरह करें खुद को डिटॉक्स, बनी रहेगी ताजगी

पार्टी में हेल्दीन डायट ले पाना तो मुमकिन नहीं हो पाता, पर शरीर को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि अगले ही दिन से अपनी डायट और फि‍जिकल एक्टिविटीज पर बहुत ध्या,न रखें।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 1, 2019, 2:21 PM

पार्टी के बाद इस तरह करें खुद को डिटॉक्स, बनी रहेगी ताजगी photo icon1/6

Detoxification-after-party

टेस्टीे खाना, म्यू‍जिक, डांस और अनलिमिटेड ड्रिंक्स से शायद ही कोई खुद को रोक पाता होगा। पार्टी में यह सब होना तो स्वनभाविक है। पर यह जरूरी है कि पार्टी के बाद खुद को डिटॉक्सि करें। ताकि पार्टी की मस्ती किसी तरह की शारीरिक समस्याज का कारण न बन जाए। पार्टी और सेलिब्रेशन में अधिक कैलोरी, कार्ब्स और अनहेल्दी फैट का ज्या्दा सेवन होना आम बात है। जिसके बाद आप थका हुआ और पेट में हल्का् दर्द महसूस कर सकते हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि आप देर रात की पार्टी के बाद अपने पेट को साफ रखें। कुछ हेल्दीह खाद्य पदार्थों और टिप्स् के जरिए आप पार्टी के अगले दिन भी फ्रेश महसूस कर सकते हैं।

पार्टी के बाद इस तरह करें खुद को डिटॉक्स, बनी रहेगी ताजगी photo icon2/6

Detox-water

1. पानी- पार्टी के बाद अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने का सबसे अच्छाड तरीका पेट को क्लीपन करने के बारे में सोचना है। यह आपके शरीर को किसी भी तरह की बेचैनी या अपच से बचा सकता है। यदि आपने बहुत अधिक अल्कोहल ली है, तो आपके शरीर को निश्चित रूप से पानी की आवश्यकता होगी, क्योंकि अल्कोहल लेने के बाद बहुत अधिक टॉयलेट आता है। ऐसे में पानी आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यदि आप हैवी, ऑयली और तला, जंक फूड खा रहे हैं, तो आपके शरीर को इसे पचाने के लिए भी पानी की जरूरत होती है. इस प्रकार, पानी एक आदर्श डिटॉक्सीैफायर के रूप में काम करता है।  Also Read - नौतपा में क्यों नहीं खाने चाहिए बैंगन? किडनी स्टोन से जुड़ी है वजह

पार्टी के बाद इस तरह करें खुद को डिटॉक्स, बनी रहेगी ताजगी photo icon3/6

Processed-food

2. प्रोसेस्डक फूड से बचें - हैवी फूड और मीठे खाने के बाद आपको कुछ समय के लिए अपने शरीर और स्वास्थ्य के बारे में सोचना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ अस्वास्थ्यकर होते हैं और आपको कुछ दिनों के लिए इनसे बचना चाहिए। इसके बजाय हल्का और पौष्टिक आहार लें। एक्स ट्रा शुगर और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें, क्योंकि इनसे न केवल वजन बढ़ाता है बल्कि इनमें काफी अधिक कैलोरी भी होती है।

पार्टी के बाद इस तरह करें खुद को डिटॉक्स, बनी रहेगी ताजगी photo icon4/6

Probiotic-drinks

3. प्रोबायोटिक ड्रिंक्स - कुछ प्रोबायोटिक ड्रिंक्स हैंगओवर, ब्लोटिंग, हार्टबर्न और इनडाइजेशन की समस्याे में मददगार हो सकती हैं। डिटॉक्सा के रूप में प्रोबायोटिक्स को बेस्टल माना गया है। ये आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करती हैं. दही, अचार और केफिर खाने की कोशिश करें। यह आपको लाइट महसूस कराने में मदद कर सकते हैं।  Also Read - महंगी दवाओं से मिलेगी राहत! डायबिटीज, BP और हार्ट की बीमारियों समेत 30 दवाओं की कीमतें NPPA ने तय की

पार्टी के बाद इस तरह करें खुद को डिटॉक्स, बनी रहेगी ताजगी photo icon5/6

Herbal-tea

4. हर्बल टी - अपनी बॉडी को डिटॉक्स रखने का एक और आसान तरीका हर्बल टी है। आप चाय में अदरक, तुलसी के पत्ते और दालचीनी मिला सकते हैं। अदरक में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं और यह हैंगओवर के कारण होने वाली सूजन, सिर दर्द में आपको आराम देती है। इसके अलावा यह पेट में हर तरह की सूजन से छुटकारा दिलाती है। ग्रीन टी एक हेल्दीी ऑप्शंन है क्योंकि यह एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध होती है।

पार्टी के बाद इस तरह करें खुद को डिटॉक्स, बनी रहेगी ताजगी photo icon6/6

Fruits-and-veggies-for-detox

5. फ्रूट्स और वेजिटेबल - पेट को आराम देने के लिए ऑर्गेनिक और साबुत खाद्य पदार्थ भी काफी अच्छे माने जाते हैं। ऑयली और तले हुए खाने से बचें। इसकी बजाय ताजे फल और पत्तेदार सब्जियां लें. डाइजेशन से जुड़ी समस्या ओं के हल के लिए फ्रूट्स और वेजिटेबल का सलाद बेस्ट ऑप्शन है।  Also Read - क्या गर्मी से दिमाग फूल सकता है? जानें क्या हैं इसके लक्षण और कारण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source