अपनाएंगे ये होम रेमेडीज, तो फेफड़े रहेंगे हमेशा हेल्दी

Written by Anshumala | Published : November 4, 2018 6:41 PM IST

1/6

Home Remedies For Healthy Lungs 1

सांस लेने के लिए शरीर में सबसे उपयोगी अंग फेफड़े होते हैं। फेफड़ों के जरिए साफ ऑक्सीजन शरीर में जाती है और कार्बन डाइऑक्साइड शरीर से बाहर निकलती है। प्रदूषित वातावरण में सांस लेने पर फेफड़ों में टॉक्सिन्स एकत्रित हो जाते हैं, जिससे गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं। फेंफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का प्रयोग कर सकते हैं। प्रदूषित वातावरण में सांस लेने पर फेंफड़ों में टॉक्सिन्स एकत्रित हो जाते हैं, जिससे गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2/6

Home Remedies For Healthy Lungs 2

विटामिन सी युक्त फूड खाएं- विटामिन सी फेफड़ों को डिटॉक्स करता है। फेफड़ों को स्वस्थ व मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों जैसे- कीवी आदि का सेवन करना लाभकारी होता है। Also Read - बच्चों के लंच में गलती से भी पैक नहीं की जानी चाहिए ये 5 चीजें, ऐसा करके खुद कर रहे बीमार

3/6

Home Remedies For Healthy Lungs 3

हर्ब्स का सेवन करें- एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर हर्ब्स जैसे ओरिगैनो, हल्दी, पिपरमेंट आदि में पर्याप्त मात्रा में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। ये हर्ब्स फेफड़ों को डिटॉक्स करने के लिए शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लाभकारी होते हैं।

4/6

Home Remedies For Healthy Lungs 4

एक्सरसाइज करें- एक्सरसाइज करने से फेफड़ें स्वस्थ रहते हैं। रोजाना डीप ब्रीद योग करने से आप रिलैक्स होते हैं साथ ही श्वसन प्रणाली मजबूत होती है। इससे कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के साथ-साथ फेफड़े भी स्वस्थ रहते हैं। Also Read - Gas After Eating: खाना खाने के बाद तुरंत बाद गैस होने लगती है, तो पिएं ये 4 होममेड ड्रिंक्स

5/6

Home Remedies For Healthy Lungs 5

पैसिव स्मोंकिग से बचें- आप स्मोकिंग नहीं करते हैं लेकिन आपके दोस्त आपके साथ स्मोकिंग करते हैं। इस स्मोकिंग को पैसिव स्मोकिंग कहते हैं जो कि फेफड़ों के लिए उतनी ही हानिकारक होती है। ऐसे में धूम्रपान से और धूम्रपान करने वालों से भी दूर रहें।

6/6

Home Remedies For Healthy Lungs 6

अच्छे पौधे लगाएं- आप घर में ही ऑर्गेनिक प्लेटफॉर्म बना सकते हैं जहां आप कई तरीकों के पौधे लगा सकते हैं जो कि वातावरण से टॉक्सिन्स अवशोषित कर लेते हैं और फेंफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करत हैं। ऐसे में आप घर में बैंबू पाम, स्पाइडर प्लांट, पीस लिली और एलोवेरा जैसे पौधे लगा सकते हैं। Also Read - एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के बीच अगर फिर से कुत्ता काट ले तो क्या होगा?