शरीर में ये 8 बदलाव बताते हैं Vitamin B12 की कमी हो गई है शुरू! जानें कमी को दूर करने वाले हेल्दी फूड्स

Vitamin B12 : आइए आपको बताते हैं किन लोगों में इस विटामिन की कमी का खतरा ज्यादा होता है और आप कैसे पता लगा सकते हैं कि इस विटामिन बी12 की कमी हो गई है।

Written by Jitendra Gupta | Updated : May 9, 2023 7:31 AM IST

1/6

ये 8 बदलाव बताते हैं Vitamin B12 की कमी हो गई है शुरू!

Vitamin B12 : क्या आप भी मानते हैं कि शरीर को फिट रखने के लिए हमें अपनी डेली डाइट में सभी जरूरी विटामिन्स को शामिल करना जरूरी है? अगर हां, तो ये पता लगाना आपके लिए मुश्किल है कि कौन सा विटामिन सबसे ज्यादा जरूरी है और शरीर को कब उसकी कमी महसूस हो रही है। इन्हीं में से एक विटामिन है, विटामिन बी12 (Vitamin B12 deficiancy)। ये विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि ये आपके दिमाग से लेकर शरीर की नसों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हालांकि अक्सर लोगों के शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है लेकिन आपको इसका अंदाजा भी नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं किन लोगों में इस विटामिन की कमी का खतरा ज्यादा होता है और आप कैसे पता लगा सकते हैं कि इस विटामिन बी12 (Vitamin B12 in hindi) की कमी हो गई है।

2/6

1-इन लोगों को खतरा (People At Higher Risk Of Vitamin B12)

इन 5 तरह के लोगों में विटामिन बी12 की कमी का खतरा सबसे ज्यादा होता है। 1-बुजुर्ग लोग 2-शराब पीने के शौकीन लोगों में 3-शाकाहारी या वेगन डाइट लेने वाले लोगों में 4-एनीमिया या स्जोग्रेन सिंड्रोम जैसी ऑटोइम्यून बीमारी वाले लोगों में 5-कुपोषति लोगों में  Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

2-कैसे पहचानें लक्षण (Symptoms Of Vitamin B12 Deficiency)

विटामिन बी12 की कमी के संकेतों को पहचानना आसान है लेकिन इसकी जानकारी होना जरूरी है। 1-कमजोरी और थकान 2-भूख में कमी 3-बिना वजह वजन कम होना 4-मतली, उल्टी और दस्त 5-मुंह और जीभ पर छाले 6-पीलिया 7-अवसाद 8-चिड़चिड़ापन

4/6

3-विटामिन बी12 की कमी (Impact Of B12 Deficiency)​

अगर आप शुरू में इसके लक्षणों की पहचान नहीं कर पाते हैं तो आपके लिए आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। आइए बताते हैं इसकी कमी को नजरअंदाज करने से होने वाली परेशानियांः 1-हाथों और पैरों में सुन्नपन और झनझनाहट 2-देखने में दिक्कत 3-कमजोर याददाश्त 4-चीजें भूल जाना 5-भ्रम की स्थिति 6-चलने में दिक्कत 7-बोलने में दिक्कत  Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

4-कैसे जांचें विटामिन बी12 लेवल (How Should Check B12 Level)

अगर आपको ऊपर लिखे लक्षणों में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है तो आपको तुरंत अपना ब्लड टेस्ट कराने की जरूरत है। ब्लड टेस्ट की मदद से विटामिन बी12 लेवल की जांच की जा सकती है। रिपोर्ट को डॉक्टर से चेक कराएं और विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट लें।

6/6

5-विटामिन बी12 वाले फूड्स (Foods Rich In B12​)

अगर आप मांसाहारी हैं तो मांस, मछली, चिकन, अंडे और फोर्टिफाइड डेयरी उत्पाद विटामिन बी 12 की कमी को दूर कर सकते हैं। लेकिन आप शाकाहारी हैं तो आपको किसी न किसी हेल्थ एक्सपर्ट की मदद से बी12 की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट लेना होगा।  Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं