शुगर लेवल बढ़ने के 6 प्रमुख संकेत
ब्लड शुगर स्पाईक जिसे हाइपरग्लेसेमिया के नाम से भी जाना जाता है। यह ब्डल में अधिक मात्रा में ग्लूकोज घुलने से शुगर लेवल बढ़ने के कारण होता है। कई बार डायबिटीज न हो पर भी शरीर में अचानक शुगर लेवल बढ़ जाता है। लंबे समय तक इसको नजरअंदाज करने पर डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें मिठाइयाँ, सफेद ब्रेड, चावल, पास्ता और आलू खाने, पर्याप्त नींद न लेने, स्ट्रेस, डिहाईड्रेशन और खैफिन का अधिक सेवन शामिल है। इसके कुछ शुरुआती संकेतों पर ध्यान देकर कंट्रोल किया जा सकता है। इस लेख में शरीर में अचान शुगर लेवल बढ़ने के शुरुआती प्रमुख 6 संकेतों के बारे में विस्तार से समझाया गया है।
