गर्मियों में सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो इन 6 नुस्खों से तुरंत पाएं आराम, बढ़ेगी इम्युनिटी

Garmi Me Jukam Ka Ilaj In Hindi: आमतौर पर लोग सर्दियों में ही लोग फ्लू से ग्रसित होते हैं। गर्मी में सर्दी-जुखाम से काफी लोग पीड़ित होते हैं। इसकी वजह अलग-अलग वजह हो सकती हैं। लेकिन इसका घरेलू उपचार कैसे किया जाए, इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 3, 2022, 6:54 PM

गर्मियों में सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो इन 6 नुस्खों से तुरंत पाएं आराम, बढ़ेगी इम्युनिटी photo icon1/7

गर्मियों में सताए सर्दी जुकाम तो अपनाएं घरेलू उपाय

इस बदलते हुए मौसम में हेल्थ में असर पड़ना जायज है। लेकिन भीषण गर्मी और पसीने के बीच ठंड महसूस होने का मतलब आप गर्मी वाली सर्दी की चपेट में आ चुके हैं। आपको जुखाम और सर्दी परेशान करने लगेगी। देखा जाए तो गर्मियों में सर्दी-जुखाम होना आम है। क्योंकि मौसम कोई भी हो, इसके वायरस 24 घंटे हवा में रहते हैं। गर्मी के मौसम में आखिर सर्दी जुखाम क्यों होता है? और इस समस्या से कैसे निपटा जाए, ये जानना बेहद जरूरी है।

गर्मियों में सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो इन 6 नुस्खों से तुरंत पाएं आराम, बढ़ेगी इम्युनिटी photo icon2/7

लहसुन देगा आराम

लहसून में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल मौजूद होते हैं। आपको लहसुन की कुछ कलियों को कद्दूकस करना होगा। फिर इसमें निम्बू का रस और थोडा सा मिर्च पाउडर और शहद मिलकर पेस्ट बनाना होगा। आप इसका सेवन रोज करें, आपको जल्दी आराम मिलेगा। Also Read - 7 दवाओं के बाद भी नहीं रुके मिर्गी के दौरे, 10 साल की बच्ची को ब्रेन सर्जरी से मिली राहत

गर्मियों में सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो इन 6 नुस्खों से तुरंत पाएं आराम, बढ़ेगी इम्युनिटी photo icon3/7

फ्लू से बचाएंगे रसोई के मसाले

भारतीय रसोई में कई तरह के मसाले होते हैं, जो सेहत के लिए कमाल के होते हैं। इनमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं। आप इसमें जीरा, सौंफ, कसूरी मेथी, सूखी धनिया के बीज पीस लें। इस पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर उबालें और छान लें। आप इसे दिन में दो बार पिएँ।

गर्मियों में सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो इन 6 नुस्खों से तुरंत पाएं आराम, बढ़ेगी इम्युनिटी photo icon4/7

गुणों का खजाना हल्दी

जी हां हल्दी को गुणों का खजाना इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसे औषधि के रूप में काफी पुराने समय से इस्तेमाल किया आता जा रहा है। इसमें उपस्थित एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गर्मी में होने वाले सर्दी-जुखाम से बचाता है। हल्दी पाउडर को एक ग्लास पानी में उबाल लें, और उसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं। सर्दी-जुखाम की छुट्टी जल्दी हो जाएगी। Also Read - जोड़ों में लगातार दर्द रहना क्यों खतरनाक हो सकता है? बढ़ती उम्र की समस्या समझ कर न करें इग्नोर

गर्मियों में सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो इन 6 नुस्खों से तुरंत पाएं आराम, बढ़ेगी इम्युनिटी photo icon5/7

वायरस दूर करे काली मिर्च

गर्मी के दिनों होने वाले सर्दी-जुखाम वायरस की वजह से होते हैं। काली मिर्च के अंदर पिपेरिन होते हैं, जो फायदेमंद होते हैं। कुटी हुई काली मिर्च को एक ग्लास दूध में हल्दी के साथ मिलाएं। और इसे गर्म करने के बाद शहद मिलाकर पी लें। इसे रात में ही पिएं ताकि आराम जल्दी मिले।

गर्मियों में सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो इन 6 नुस्खों से तुरंत पाएं आराम, बढ़ेगी इम्युनिटी photo icon6/7

प्याज भी है बेमिसाल

शरीर में जितने भी विषाक्त पदार्थ होते हैं, उन सबको प्याज बाहर निकालने में मदद करता है। प्याज को काटकर उसमें शहद मिलाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। इससे निकलने वाला लिक्विड सुबह खाली पेट पिएँ। इसे आप सात दिनों तक पीजिये। सर्दी-जुखाम से शत प्रतिशत आराम मिलेगा। Also Read - 1 महीने में बढ़ाना है 5 किलो तक वजन? डाइटिशियन बता रही हैं इसके लिए खास टिप्स

गर्मियों में सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो इन 6 नुस्खों से तुरंत पाएं आराम, बढ़ेगी इम्युनिटी photo icon7/7

अदरक से ठीक होगा सर्दी-जुखाम

अदरक हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है, इसमें सर्दी और जुखाम से लड़ने के भी गुण होते हैं। आप अदरक में थोड़ा से निम्बू और शहद मिलाकर उबाल लें। और गर्मागर्म पिएँ। इससे वायरस से लड़ने की भी ताकत मिलती है।