शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी होने पर दिखाई देते हैं ये 5 संकेत
देश में जारी कोरोनावायरस महामारी से हालात इतने बदतर हो चुके हैं, जिसका अंदाजा लगाना भी बहुत मुश्किल हैं। अस्पतालों में बेड की कमी है, रोगियों को सांस की कमी है, यही कारण है कि कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। देश के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण कई रोगी अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ऐसी खबरों के बीच खुद डॉक्टर्स ने सांस के रोगियों को ये सलाह दी है कि सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत अस्पताल न भागें बल्कि पहले ऑक्सीजन लेवल में कमी होने के संकेतों के बारे में जान लें। अगर आप सही तरीके से लक्षणों को समझ लेते हैं तो आपको इतनी दिक्कत नहीं होगी और घर में भी सुरक्षित रहकर इलाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर में दिखाई देने वाले ऐसे लक्षणों के बारे में, जिन्हें देखकर आप पता लगा सकते हैं कि ऑक्सीजन लेवल की कमी होने लगी है।