home remedies for winter diseases 1
सर्दी का मौसम आते ही लोग बुखार, खांसी, गले में खराश, सर्दी-जुकाम आदि से परेशान रहने लगते हैं। हालांकि, ये कोई गंभीर समस्याएं नहीं हैं। मौसम बदलने से ये सारी समस्याएं होना बहुत आम बात है। कुछ लोग इनके उपचार में दवाओं का सेवन करना शुरू कर देते हैं, जबकि इन समस्याओं को आप कुछ आसान से घरेलू उपायों से भी दूर करते हैं। बार-बार एंटी-बायोटिक्स का सेवन करना भी शरीर के लिए सही नहीं होता है। बेहतर है कि आप अपने किचन में रखे इन चीजों से सर्दी-जुकाम आदि का इलाज करें। इससे कोई साइट इफेक्ट भी नहीं होता है। घर में इस्तेमाल होने वाली इन पांच चीजों से आप अपनी इम्यूनिटी भी बूस्ट कर सकते हैं। जानें, कैसे ले सकते हैं आप इनका पूरा फायदा...