Heart1
इस बात को सभी जानते हैं कि हमारा दिल शरीर का एक ऐसा महत्वपूर्ण अंग है, जिसका साथ हमारे जीवन तक बना रहता है। इसमें जरा सी खराबी हमारे पूरे शरीर के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जब तक हमारा दिल सही ढंग से काम कर रहा होता है तब हमारा शरीर बिना किसी परेशान के चलता रहता है लेकिन इन सब बातों को जानने के बाद भी आप अपने दिल का सही तरीके से खयाल रखते हैं ? इसका जवाब शायद नहीं ही होगा क्योंकि आधुनिक जीवनशैली और खान-पान की खराब आदतों ने जिस तरीके से हमारी जीवन में दस्तक दी है उसके कारण 30 से 40 साल की उम्र में ही हमारा दिल कमजोर होना शुरू हो जाता है और 45 के बाद लोग दिल के दौरे जैसे गंभीर समस्या का शिकार हो जाते हैं। कई कारणों से हमारा दिल कमजोर होना शुरू हो जाता है इसलिए कमजोर दिल के लक्षणों को पहचानना बहुत ही जरूरी है तो आइए जानते हैं कमजोर दिल के लक्षण।