त्वचा पर दिखें ये 5 संकेत तो समझ लें खराब हो रही है आपकी किडनी, तुरंत कराएं ये एक टेस्ट

Kidney Failure Signs On Skin: गुर्दे खराब (किडनी फेलियर) होने पर त्वचा पर कई बदलाव देखने को मिलते हैं, जिनसे ये साफ पता चलता है कि आपकी किडनी खराब हो रही है या ठीक तरह से काम नहीं कर रही है. तो यहां जानिए स्किन पर किडनी के खराबी के संकेत।

Written by Atul Modi | Published : December 1, 2022 7:09 PM IST

1/7

स्किन पर किडनी के खराबी के संकेत - Kidney Failure Signs On Skin

त्वचा की खुजली और रूखापन आमतौर पर त्वचा की स्थितियों को दर्शाता है, लेकिन कई बार यह स्थितियां क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) वाले लोगों में बहुत आम है। गुर्दे की बीमारियों के यह लक्षण (Signs Of Kidney Problems) एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग अलग हो सकते हैं और यह काफी असहज और असहनीय भी हो सकता है। कुछ लोगों में कुछ विशेष स्थान पर त्वचा की खुजली हो सकती है जबकि अधिकांश लोगों में पूरे शरीर में त्वचा की खुजली देखी जाती है। दरअसल, किडनी डिजीज आपकी त्वचा में परिवर्तन लाने के साथ-साथ शरीर में भी बदलाव ला सकते हैं। क्रॉनिक किडनी डिजीज के दौरान आपके गुर्दे खून को सही तरीके से फिल्टर करने में सक्षम नहीं होते हैं, जिसके कारण शरीर में अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों का जमाव होने लगता है, जो शरीर में अत्यधिक खुजली का कारण बनते हैं, क्योंकि किडनी रोग में किडनी को फास्फोरस और कुछ अन्य मिनरल को संतुलित करने में समस्या आने लगती है, यही वजह है कि किडनी रोग में त्वचा संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। आइये जानते हैं स्किन पर किडनी के खराबी के संकेत क्या हैं?

2/7

त्‍वचा का रूखापन - Skin Dryness

किडनी के काम ना करने की स्थिति में आपकी स्किन बहुत ज्यादा शुष्क हो सकती है और कई बार तो सॉफ्ट नहीं लगती है। जब गुर्दे खराब होने लगते हैं तो वह फास्फोरस और कुछ अन्य मिनरल्स को संतुलित नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण त्वचा पर खुजली (Itchy Skin From Kidney Disease) होने लगती है।  Also Read - प्रेग्नेंसी के 5वें महीने के अल्ट्रासाउंड में बच्चे की IUGR रिपोर्ट आने का क्या है मतलब? डॉक्टर से जानिए घबराने की बात है या नहीं

3/7

त्वचा के रंगों में बदलाव - Change To Skin Colors

विषाक्त पदार्थों के जमा होने के चलते त्वचा के रंगों में बदलाव देखने को मिलता है। अक्सर पीला रंग या गहरा रंग देखने को मिलता है। नाखूनों के रंग में भी बदलाव देखे जाते हैं।

4/7

त्‍वचा पर सूजन - Swelling

जब गुर्दे ठीक होते हैं तो शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है लेकिन जब वह है संक्रमित होते हैं तो ऐसा नहीं हो पाता, जिसके कारण पैरों, हाथों और चेहरे पर सूजन हो सकती है। Also Read - 13 साल बाद हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, एक्सपर्ट से जानें क्या है Passive Euthanasia

5/7

त्‍वचा पर चकत्ते - Kidney Disease Skin Rash

जब आपकी किडनी ठीक तरह से काम नहीं करती है और विषाक्त पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाती है, तो त्वचा पर चकत्ते बनने लगते हैं।

6/7

त्‍वचा पर फफोले - Blisters

जब गुर्दे ठीक तरह से काम नहीं करते हैं तो कभी-कभी गुर्दे की बीमारी से पीड़ित लोगों के हाथों, पैरों और चेहरे पर फफोले होने लगते हैं।  Also Read - गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेगी सौंफ, जानिए खाने के 5 आसान तरीके; जिससे मन रहेगा Cool

7/7

किडनी की बीमारी की जांच - Tests For Kidney Disease

किडनी की बीमारी का पता लगाने के लिए आमतौर पर ब्लड टेस्ट की सलाह दी जाती है, जिसमें यह पता लगाया जाता है कि ब्लड में अपशिष्ट पदार्थ कितनी मात्रा में है, इसे क्रिएटिनिन कहते हैं। इसके अलावा यूरिन टेस्‍ट, अल्ट्रासाउंड स्कैन, एमआरआई स्कैन, सीटी स्कैन आदि जांचें की जाती है। लेकिन कोई भी जांच खुद से न कराएं, चिकित्सक की सलाह जरूर लें।