शरीर में दिखाई देने वाले ये 5 बदलाव बताते हैं दिल की नसें होने लगी हैं ब्लॉक! जानें 5 खतरानक संकेत

Heart Blockage Symptoms in hindi: जब दिल की नसों में ब्लॉकेज जमा हो जाती है तभी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं नसों में ब्लॉकेज जमा होने पर दिखाई देने वाले संकेत।

Written by Jitendra Gupta | Published : June 6, 2022 2:48 PM IST

1/6

ये 5 बदलाव बताते हैं दिल की नसें होने लगी हैं ब्लॉक!

Heart Blockage Symptoms in hindi : खराब खान-पान और व्यस्त जीवनशैली ने न सिर्फ लोगों के निजी जीवन को काफी हद तक प्रभावित किया है बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है। यही वजह है कि मौजूदा वक्त में लोग दिल से जुड़ी बीमारियों का तेजी से शिकार हुए हैं। दिल से जुड़ी बीमारियां तब ज्यादा सक्रिय होती है, जब आप शारीरिक रूप से असक्रिय होते हैं और आपकी डाइट ऐसी होती है, जिसमें अनहेल्दी चीजें ज्यादा शामिल होती हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों को गंभीरता से लेना बहुत ही जरूरी है, जिसके लिए ये जरूरी है कि उन संकेतों को पहचाना जाए जो आपको परेशान कर सकते हैं। हालांकि एक बात जानना बहुत ही जरूरूी है कि आखिर दिल से जुड़ी बीमारियां होती क्यों हैं। आपको बता दें कि जब दिल की नसों में ब्लॉकेज (Heart Blockage) जमा हो जाती है तभी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं नसों में ब्लॉकेज (Heart Blockage Symptoms in hindi) जमा होने पर दिखाई देने वाले संकेत।

2/6

1. चक्कर आना (Dizziness In Hindi)

अगर आपको बीते कुछ दिनों से ऐसा महसूस हो रहा है कि आपको चक्कर आ रहे हैं और आपका शरीर घूमता रहता है या फिर बेहोशी जैसा कुछ हो रहा है तो भूलकर भी इस संकेत को नजरअंदाज न करें क्योंकि ये संकेत दिल की नसों में होने वाली ब्लॉकेज को दर्शाता है। जब नसों में ब्लॉकेज की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो रक्त की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से ऐसा होता है।  Also Read - छोटे बच्चों में बढ़ रहे हैं इन 5 तरह के कैंसर के मामले, जानें क्या हैं इनके लक्षण और कारण

3/6

2. थकान और कमजोरी (fatigue And Weakness In Hindi)

अगर आपको किसी कारणवश से पिछले कई दिनों से थकान या फिर कमजोरी महसूस हो रही है तो आपके लिए जरूरी है कि आप इस संकेत को गंभीरत से लें। बिना वजह थकान होना या फिर कमजोरी महसूस होना इस बात का संकेत है कि आपके दिल तक रक्त की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है, जिसकी वजह से ये समस्या आती है।

4/6

3. सीने में दर्द (Chest Pain In Hindi)

अगर आपको लग रहा है कि आपका सीना भारी-भारी सा हो रहा है या फिर शुरुआत में सीने में हल्का दर्द उठ रहा है, जो समय के साथ बढ़ता जा रहा है तो इस संकेत को बिल्कुल भी हल्के में न लें। सीने में दर्द अक्सर हार्ट अटैक का एक आम लक्षण होता है, जिसे नजरअंदाज करना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है।  Also Read - बच्चों के शरीर को खोखला कर देती है प्रोटीन की कमी, डॉक्टर ने कहा- पेरेंट्स इन 5 लक्षणों पर जरूर दें ध्यान

5/6

4. सांस लेने में तकलीफ (Breathing Problem In Hindi)

अक्सर सांस लेने में तकलीफ या फिर तेजी से सांस चलने को फेफड़ों से जुड़ी समस्या मान लिया जाता है जबकि ऐसा नहीं है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि ये दिल की नसों में ब्लॉकेज की समस्या का एक संकेत हो सकता है।

6/6

5. दिल की अनियमित धड़कन (Heart Palpaltion In Hindi)

अगर आपको बीते कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है कि आपके दिल की धड़कन बहुत ज्यादा तेज या फिर धीरे चल रही है तो आपको जरूरत है इस संकेत पर ध्यान देने की। जी हां, अक्सर दिल की नसों में होने वाली ब्लॉकेज के कारण आपके दिल की धड़कनें कम या तेज हो सकती हैं। दिल की नसों में रक्त की आपूर्ति कम होने की वजह से ऐसा होता है।  Also Read - भारत में अभी भी कई बच्चे कैंसर अस्पतालों देर से क्यों पहुंचते हैं? कैसे थोड़ी जागरूकता बच्चे की जान बचा सकती है