बच्चों में मोटापे से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां! नजरअंदाज करने पर भविष्य में हो सकता है ये बड़ा खतरा

Childhood obesity : बच्चों में मोटापे को अगर वक्त पर कंट्रोल न किया जाए तो आगे चलकर ये शरीर में कुछ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं कौन सी बीमारियां आपके बच्चे के बढ़ने वजन के कारण होती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 13, 2022, 5:11 PM

बच्चों में मोटापे से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां! नजरअंदाज करने पर भविष्य में हो सकता है ये बड़ा खतरा photo icon1/6

बच्चों में मोटापे से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां!

Childhood obesity : आपके आस-पास ऐसे ढेर सारे बच्चे होंगे, जिनका वजन बढ़ा हुआ (Childhood obesity) होता है, भले ही देखने में वो थोड़े से 'क्यूट' लगें लेकिन आगे चलकर ढेर सारी परेशानियों का कारण बन सकता है। जी हां, बच्चों में मोटापा कहीं न कहीं बहुत ज्यादा चर्बी और बॉडी मास इंडेक्स का उच्च स्तर है, जो उच्च मृत्यु दर से जुड़ा हुआ है। खराब जीवनशैली, डाइट में हाई कैलोरी, जीन, धीमा मेटाबॉलिज्म, नींद न लेना, तनाव, जंक फूड का अधिक सेवन, एंडोक्राइन विकार, प्रोसेस्ड फूड्स और कैन्ड फूड का अधिक सेवन बच्चों में मोटापे का कारण बन सकता है। बच्चों में मोटापे (Childhood obesity in hindi) को अगर वक्त पर कंट्रोल न किया जाए तो आगे चलकर ये शरीर में कुछ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं कौन सी बीमारियां आपके बच्चे के बढ़ने वजन के कारण होती हैं।

बच्चों में मोटापे से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां! नजरअंदाज करने पर भविष्य में हो सकता है ये बड़ा खतरा photo icon2/6

1-हाइपरटेंशन और कोलेस्ट्रॉल (Hypertension And Cholesterol In Hindi)

वे बच्चे, जो मोटे होते हैं यानी कि जिनके शरीर पर अधिक चर्बी जमा हो जाती है उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और तो और हाई कोलेस्ट्रॉल की भी शिकायत होती है। ये दोनों ही चीजें आगे चलकर ह्रदय समस्याओं का कारण बनती है।  Also Read - पैरों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 3 योगासन, रोज सुबह करने से मिलेगा फायदा

बच्चों में मोटापे से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां! नजरअंदाज करने पर भविष्य में हो सकता है ये बड़ा खतरा photo icon3/6

2-डायबिटीज (Diabetes In Hindi)

मोटापा टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाने का काम करता है। ये इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बन सकता है। इंसुलिन वही हार्मोन है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है। जब मोटापे की वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस की स्थिति पैदा हो जाती है तो ब्लड शुगर सामान्य के मुकाबले ज्यादा रहना लगता है और आप डायबिटीज का शिकार हो जाते हैं।

बच्चों में मोटापे से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां! नजरअंदाज करने पर भविष्य में हो सकता है ये बड़ा खतरा photo icon4/6

3-जोड़ों की समस्याएं (Joint Problems In Hindi)

क्या आप जानते हैं कि मोटापे की वजह से जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। जी हां, मोटापा आपके घुटनों को प्रभावित करता है और आपको चलने या फिर कोई भी दूसरी गतिविधि करने पर जोड़ों में दर्द हो सकता है। इतना ही नहीं ये किसी व्यक्ति ओस्टियोअर्थराइटिस का भी शिकार बना सकता है।  Also Read - मैच के दौरान क्रिकेटर्स क्यों चबाते हैं च्युइंग गम? क्या फोकस से है इसका कनेक्शन

बच्चों में मोटापे से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां! नजरअंदाज करने पर भविष्य में हो सकता है ये बड़ा खतरा photo icon5/6

4-स्लीप एपनिया (Sleep Apnoea In Hindi)

वे लोग, जो मोटे होते हैं उनमें स्लीप एपनिया की शिकायत भी होती है, जो कि एक गंभीर नींद विकार है, जिसकी वजह से सांस लेने में मुश्किल होती है। रात के वक्त इस स्थिति के कारण सोना तक मुश्किल हो जाता है और आपको दिन में नींद आने लगती है। इसकी वजह से आपको खर्राटे भी आने लगते हैं। मोटे बच्चों में अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी परेशानी का भी खतरा होता है।

बच्चों में मोटापे से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां! नजरअंदाज करने पर भविष्य में हो सकता है ये बड़ा खतरा photo icon6/6

5-डिप्रेशन (Depression In Hindi)

मोटापे के शिकार लोगों को डिप्रेशन, एंग्जाइटी, तनाव और झुंझलाहट रहती है। उनका आत्म विश्वास कम होता है, जिसकी वजह से वो चिढ़चिढ़ा, नर्वस और अकेला महसूस करते हैं। इसकी वजह से सामाजिक संबंध कमजोर होने लगते हैं और मोटे होने के कारण वह घर पर रहना पसंद करते हैं। यही वजह है कि मोटे बच्चे शर्मिंदा महसूस करते हैं और उन्हें प्रताड़ना का भी शिकार होना पड़ता है।  Also Read - बारिश में भीगने के बाद सिर में हो रही है खुजली? इन 5 आसान उपायों से मिल सकता है छुटकारा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source