hamburger icon
A
Read in English

Nighttime Habits: रात की ये 5 बुरी आदतें खराब कर देती हैं आपके अगले दिन की प्रोडक्टिविटी, आप दिनभर रहते हैं सुस्त

हमारी कुछ गलत आदतें ऐसी होती हैं, जिनके कारण हमारा पूरा दिन खराब हो जाता है। प्रोडक्टिविटी प्रभावित हो जाती है। आप दिनभर सुस्‍त रहते हैं। दरअसल, हम कुछ ऐसी गतिविधियों में लिप्‍त रहते हैं जिनके कारण हमें समय पर नींद नहीं आती है और हम पूरी रात बेचैन से रहते हैं और इसका असर हमारी अगली सुबह पर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 18, 2021, 7:34 PM

Nighttime Habits: रात की ये 5 बुरी आदतें खराब कर देती हैं आपके अगले दिन की प्रोडक्टिविटी, आप दिनभर रहते हैं सुस्त photo icon1/5

देर रात तक जागते रहना

यदि आप देर रात तक जागते रहते हैं तो इससे न केवल आपके शरीर से ज्यादा एनर्जी कम होती है बल्कि यह आपके शरीर में कार्टिसोल नामक हार्मोन भी बनना शुरू हो जाता है। जिससे आपको कुछ खाने की ज्यादा तड़प महसूस होने लगती है। देर रात तक जागने से आप अगले दिन सुस्‍त महसूस करते हैं।

Nighttime Habits: रात की ये 5 बुरी आदतें खराब कर देती हैं आपके अगले दिन की प्रोडक्टिविटी, आप दिनभर रहते हैं सुस्त photo icon2/5

शराब पीने की वजह

जब आप शराब पीते हैं तो आपको लगता होगा कि आपको नींद आ रही है और आप जल्दी ही सो जाएंगे लेकिन आपके सोने के कुछ घंटों बाद इसका असर उल्टा होता है। इसलिए देर रात आपको बिल्कुल शराब नहीं पीनी चाहिए। इससे आप पूरे दिन सुस्‍त रहते हैं।  Also Read - कौन-सा स्किन केयर एक्टिव इंग्रीडिएंट्स कब और कैसे इस्तेमाल करें? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Nighttime Habits: रात की ये 5 बुरी आदतें खराब कर देती हैं आपके अगले दिन की प्रोडक्टिविटी, आप दिनभर रहते हैं सुस्त photo icon3/5

अपने दांतों को इग्नोर करना

यदि आप रात में ब्रश करके नहीं सोते हैं तो सुबह उठने के बाद आपके मुंह से काफी गंदी स्मेल आ सकती है और दांतों पर बैक्टेरिया की एक परत चढ़ जाती है। इससे आपको कैविटीज या मसूड़ों में होने वाली कुछ बीमारी भी हो सकती है। इसलिए आपको हमेशा सोने से पहले और सुबह उठने के बाद अपने दांतों को ब्रश अवश्य करना चाहिए।

Nighttime Habits: रात की ये 5 बुरी आदतें खराब कर देती हैं आपके अगले दिन की प्रोडक्टिविटी, आप दिनभर रहते हैं सुस्त photo icon4/5

देर रात को खाना खाना

यदि आप देर रात में खाना खाते हैं या खाना खाने के बाद भी कुछ न कुछ खाते हैं तो यह आपकी नींद न आने की एक खास है। हमेशा सोने से 3 घंटे पहले अपना डिनर कर लें। डिनर बहुत ही हल्का हो और उसमें ज्यादा फैट, नमक आदि न हो। ताकि अगले दिन फ्रेश-फ्रेश रहें।  Also Read - हर वक्त थकान रहती है? सिर्फ स्ट्रेस नहीं, Vitamin B12 और फोलेट की कमी है कारण- रिसर्च

Nighttime Habits: रात की ये 5 बुरी आदतें खराब कर देती हैं आपके अगले दिन की प्रोडक्टिविटी, आप दिनभर रहते हैं सुस्त photo icon5/5

शाम को जिम जाना

जिम में जाते हैं तो वहां पर की गई एक्सरसाइज आदि के कारण हमारा शरीर अधिक एक्टिव हो जाता है। इस समय हमारे शरीर से कार्टिसोल नामक हार्मोन निकलता है जो हमें ज्यादा सक्रिय रखता है। यदि आप सोते समय एक्सरसाइज या जिम करते हैं तो आपको इस कारण भी नींद नहीं आती होगी। जिसका असर अगले दिन तक रहता है।