Blood Sugar बढ़ने पर स्किन में होने लगते हैं ये 5 तरह के बदलाव! जानें डायबिटीज में स्किन पर दिखने वाले संकेत

Diabetes Signs on Skin : आपको बता दें कि कुछ लक्षण आपकी स्किन पर भी दिखाई देते हैं, जिन्हें पहचानकर आप आसानी से हाई ब्लड शुगर का अंदाजा लगा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 26, 2023, 7:53 PM

Blood Sugar बढ़ने पर स्किन में होने लगते हैं ये 5 तरह के बदलाव! जानें डायबिटीज में स्किन पर दिखने वाले संकेत photo icon1/6

डायबिटीज में स्किन पर दिखने वाले संकेत

Diabetes Signs on Skin : डायबिटीज, आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जिसमें अगर आपका खान-पान सही नहीं है तो आपके लिए दिक्कत बढ़ सकती है। जी हां, आपका खान-पान आपके ब्लड शुगर को प्रभावित करने का काम करता है और आगे चलकर ये स्थिति और भी ज्यादा घातक हो जाती है। हाई ब्लड शुगर कई परेशानियों की एक प्रमुख वजह है और इसके संकेत लोगों को बहुत पहले से दिखने शुरू हो जाते हैं लेकिन ज्यादातर लोग इसके लक्षण को पहचान नहीं पाते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के लक्षण को पहचानने में असमर्थ रहते हैं तो आपको बता दें कि कुछ लक्षण आपकी स्किन पर भी दिखाई देते हैं, जिन्हें पहचानकर आप आसानी से हाई ब्लड शुगर का अंदाजा लगा सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन पर डायबिटीज के लक्षणों के बारे में।

Blood Sugar बढ़ने पर स्किन में होने लगते हैं ये 5 तरह के बदलाव! जानें डायबिटीज में स्किन पर दिखने वाले संकेत photo icon2/6

1-खुरदुरी स्किन (Rough Skin In Diabetes)

अगर आपको डायबिटीज हुई है तो आपकी गर्दन, बाजू, कंधे की स्किन बहुत ज्यादा सख्त, मोटी और सूजी-सूजी हुई दिखाई दे सकती है। ये दिक्कत अक्सर डायबिटीज रोगियों के साथ होती है, जिसका पता लगाना हर किसी के बस की बात नहीं है।  Also Read - क्या इतनी तेज गर्मी में एक्सरसाइज करना सही है? एक्सपर्ट ने बताया सही समय और तरीका

Blood Sugar बढ़ने पर स्किन में होने लगते हैं ये 5 तरह के बदलाव! जानें डायबिटीज में स्किन पर दिखने वाले संकेत photo icon3/6

2-लाल और भूरे रंग के धब्बे (Red And Brown Patches In Diabetes)

डायबिटीज की स्थिति में अक्सर लोगों की स्किन का रंग बदलना शुरू हो जाता है। आपकी त्वचा पर बहुत छोटे-छोटे लाल और भूरे रंग के धब्बे या फिर मस्से आ सकते हैं। इतना ही नहीं वह जगह बहुत सख्त और सूजी हुई भी दिखाई दे सकती है। ऐसा अक्सर हालात बिगड़ने पर देखने को मिलता है। बहुत बार ये धब्बे पीले रंग के भी दिखाई पड़ सकते हैं।

Blood Sugar बढ़ने पर स्किन में होने लगते हैं ये 5 तरह के बदलाव! जानें डायबिटीज में स्किन पर दिखने वाले संकेत photo icon4/6

3-फफोले (Blisters In Diabetes)

बहुत से डायबिटीज रोगियों को बार-बार अपनी स्किन पर फफोले या दाने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इन छालों का आकार बड़ा हो सकता है या फिर एक बार में एक ही जगह पर बहुत सारे दाने गो सकते हैं। कभी-कभार लोगों को ये दोनों समस्याएं भी हो सकती हैं।  Also Read - प्रेग्नेंसी में स्किनकेयर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें कौन-से प्रोडक्ट्स यूज करें और कौन-से नहीं?

Blood Sugar बढ़ने पर स्किन में होने लगते हैं ये 5 तरह के बदलाव! जानें डायबिटीज में स्किन पर दिखने वाले संकेत photo icon5/6

4-काली स्किन होना (Dark Skin In Diabetes)

अगर आपको डायबिटीज है और आपके खून में शुगर की बहुत ज्यादा मात्रा है तो तो आपकी स्किन काली होना शुरू हो जाती है। ऐसा आपकी गर्दन, आपके हाथ, आपके अंडकोष या फिर किसी भी हिस्से में हो सकता है। बहुत से लोगों को प्रीडायबिटीज में ऐसा होता है। इसलिए संकेत पर ध्यान रखें।

Blood Sugar बढ़ने पर स्किन में होने लगते हैं ये 5 तरह के बदलाव! जानें डायबिटीज में स्किन पर दिखने वाले संकेत photo icon6/6

5-स्किन इंफेक्शन (skin Infection In Diabetes)

डायबिटीज रोगियों के लिए एक परेशानी ये भी है कि उन्हें बार-बार स्किन इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा कई बार स्किन इंफेक्शन वाली जगह पर गर्म-गर्म, दर्द, सूजन जैसा भी होता है। बहुत बार स्किन इंफेक्शन वाली जगह पर आपको तेज खुजली मचती है। इसे देखकर आ डायबिटीज का पता लगा सकते हैं।  Also Read - 40 की उम्र के बाद पुरुषों में कौन से कैंसर होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source