इन 5 घातक कारणों से उंगलियां हो जाती हैं सुन्न, 99.9 फीसदी लोग करते हैं इग्नोर

Finger Numbness Causes : हाथों की उंगलियां सुन्न होने के पीछे कई सामान्य और गंभीर कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: August 31, 2024, 1:21 PM

इन 5 घातक कारणों से उंगलियां हो जाती हैं सुन्न, 99.9 फीसदी लोग करते हैं इग्नोर photo icon1/6

उंगलियां सुन्न होने के कारण क्या हैं?

Finger Numbness Causes : काम करने के दौरान कई बार हमारे हाथों की उंगलियां सुन्न हो जाती हैं, क्या आप इसके पीछे की वजह को समझते हैं? अगर नहीं, तो एक बार जरूर इसपर ध्यान दें। जी हां, कई बार उंगलियां सुन्न होने के पीछे कई गंभीर कारम हो सकते हैं, जिसे लंबे समय तक इग्नोर करने से बचना चाहिए। अगर आपकी उंगलियां बार-बार सुन्न हो रही हैं, तो इसके पीछे कुछ घातक समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं हाथों की उंगलियां सुन्न होने के पीछे की क्या वजह हो सकती है?

इन 5 घातक कारणों से उंगलियां हो जाती हैं सुन्न, 99.9 फीसदी लोग करते हैं इग्नोर photo icon2/6

रुमेटीइड गठिया की वजह से उंगलियां हो जाती है सुन्न - Rheumatoid Arthritis Causes Fingers To Become Numb

रुमेटीइड अर्थराइटिस (आरए) एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जो जोड़ों में सूजन, कोमलता और दर्द का कारण बनता है। इस स्थिति में हाथों और उंगलियों में झुनझुनी, सुन्नता और जलन महसूस हो सकती है।  Also Read - ठंड से सुन्न हाथों में गर्माहट कैसे लाएं? करें 3 उपाय जो दूर करेंगे सर्दी

इन 5 घातक कारणों से उंगलियां हो जाती हैं सुन्न, 99.9 फीसदी लोग करते हैं इग्नोर photo icon3/6

डायबिटीज के कारण उंगलियां हो सकती हैं सुन्न - Diabetes Can Cause Numbness In Fingers

डायबिटिक न्यूरोपैथी नामक स्थिति की वजह से कुछ लोगों की उंगलियों में सुन्नता महसूस हो सकती है। यह पैरों और हाथों में तंत्रिका क्षति का कारण बन सकती है। डायबिटीज से पीड़ित 50% लोगों में यह स्थिति विकसित हो सकती है। इस स्थिति में दर्द, कमजोरी जैसी परेशानी हो सकती है।

इन 5 घातक कारणों से उंगलियां हो जाती हैं सुन्न, 99.9 फीसदी लोग करते हैं इग्नोर photo icon4/6

कार्पल टनल सिंड्रोम - Carpal Tunnel Syndrome

उंगलियां सुन्न होने के पीछे की वजह कार्पल टनल सिंड्रोम हो सकती है। यह काफी आम कारणों में से एक है। इस स्थिति में मरीजों की अंगूठे, तर्जनी और मध्यमा उंगलियों में सुन्नता महसूस होती है। इसके साथ-साथ झुनझुनी, जलन और दर्द जैसा भी महसूस हो सकता है।  Also Read - शरीर में इन 3 विटामिन की कमी से हाथ-पैरों में होने लगती है झुनझुनी, इन आहार से करें पूर्ति

इन 5 घातक कारणों से उंगलियां हो जाती हैं सुन्न, 99.9 फीसदी लोग करते हैं इग्नोर photo icon5/6

स्ट्रोक के कारण उंगलियां हो सकती हैं सुन्न - Fingers Can Become Numb Due To A Stroke

हाथों की उंगलियां सुन्न होने के पीछे की वजह स्ट्रोक भी हो सकती है। अगर आपको स्ट्रोक का खतरा है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपनी जांच जरूर कराएं।

इन 5 घातक कारणों से उंगलियां हो जाती हैं सुन्न, 99.9 फीसदी लोग करते हैं इग्नोर photo icon6/6

संक्रमण भी हो सकती है वजह - Infection

उंगलियां सुन्न होने के पीछे कुछ संक्रमण भी वजह हो सकती है। मुख्य रूप से लाइम डिजीज, सिफलिस, एचआईवी, कुष्ठ रोग, जिसे हैनसेन रोग के नाम से भी जाना जाता है, जैसे कारणों की वजह से उंगलियां और हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं।  Also Read - हार्ट अटैक से पहले शरीर के ये 5 हिस्से पड़ सकते हैं सुन्न, जानें किन लक्षणों के महसूस होते ही करें डॉक्टर से बात

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source