आपकी इन 5 गलत आदतों के कारण हड्डियां हो रही हैं कमजोर, आपकी दिनचर्या में शामिल हो चुकी हैं ये आदतें

हड्डियों में अक्सर दर्द रहना या हल्की चोट में भी हड्डियों को नुकसान पहुंचना इसके कमजोर होने का संकेत है, जानिए आपकी किन बुरी आदतों की वजह से हड्डियां कमजोर हो रही हैं।

Written by Atul Modi | Published : March 9, 2022 3:51 PM IST

1/6

हड्डियों को कमजोर करने वाली बुरी आदतें

हड्डियां हमारे शरीर का सबसे बड़ा आधार होती हैं, इसलिए हड्डियों का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हमें सही डाइट और वर्कआउट को फॉलो करने की जरूरत होती है। हड्डियों के कमजोर होने से हमारा पूरा शरीर कमजोर होने लगता है यहां तक कि हम समय से पहले बूढ़े होने लगते हैं। हड्डियों के कमजोर होने के कई कारण होते हैं उसमें सबसे बड़ा कारण हमारा खान-पान और उससे जुड़ी बुरी आदतें हैं। कुछ आदतें ऐसी हैं जिन्हें हम रोज करते हैं।

2/6

भोजन में नमक का अधिक सेवन

विशेषज्ञों की मानें तो जो लोग भोजन में अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते हैं उनकी हड्डियों की बोन डेंसिटी कम होने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, नमक में सोडियम अधिक मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम करती है, इसलिए खाने में नमक हमेशा हल्का होना चाहिए। Also Read - शुरू हो गई है गर्मी, इस मौसम में जरूर पिएं लस्सी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

3/6

लम्बे समय तक एक ही जगह बैठे रहना

जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं या जिनका वर्क फ्रॉम होम होता है और वह घर से बाहर नहीं निकलते हैं, जो उनकी हड्डियों के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण है। दरअसल, घर में रहने से आपको सुबह की धूप नहीं मिल पाती है, जो विटामिन डी का सोर्स है, यह हड्डियों को मजबूत बनाती है।

4/6

आलसी लोग

जो लोग बहुत ज्यादा आलसी होते हैं उनकी भी हड्डियां बहुत कमजोर होती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि जब हमारे शरीर का मूवमेंट नहीं होगा तो हड्डियां भी कमजोर होती जाती हैं।  Also Read - प्रेग्नेंसी में चिकनपॉक्स होने पर क्या होता है? जानिए मां और बच्चे पर इसका असर

5/6

धूम्रपान

वैसे तो धूम्रपान करना हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है मगर यह फेफड़ों के साथ-साथ हड्डियों पर भी बुरा प्रभाव डालता है। अगर आप बहुत अधिक मात्रा में धूम्रपान करते हैं तो इस आदत को बदलने की जरूरत है।

6/6

खाने में पोषक तत्वों आभाव

खाने में पोषक तत्वों को शामिल नही करने के कारण हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है, यही वजह है कि सीनियर सिटिजंस को हेल्दी डाइट की सलाह दी जाती है, आजकल टीनेजर्स भी खाने में आनाकानी करते हैं जिससे उन्हें भरपूर पोषण नहीं मिल पाता और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। Also Read - Stress Hormone Effects: कुछ लोगों में नींद के दौरान हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा क्यों रहता है?