दिमाग तक खून, ऑक्सीजन, न्यूट्रिएंट्स नहीं पहुंच रहे बताते हैं ये 4 संकेत! 75 फीसदी मामलों के पीछे ये हैं वजह

Stroke Signs : आपको बताते हैं कि कैसे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके दिमाग तक जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन के साथ-साथ खून पहुंच रहा है या नहीं।

Written by Jitendra Gupta | Published : April 12, 2023 4:46 PM IST

1/6

स्ट्रोक के 75 फीसदी मामलों में ये 4 संकेत!

Stroke Signs : शरीर के हर अंग तक खून की सप्लाई जरूरी है और अगर ये न हो तो फिर दिक्कत होना स्वभाविक है। अगर दिल तक खून की सप्लाई न हो तो हार्ट अटैक और ब्रेन यानि मस्तिष्क तक खून की सप्लाई में रुकावट होती है तो ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke in hindi)हो सकता है। सिर्फ खून ही नहीं बल्कि अगर दिमाग तक जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन भी नहीं पहुंच पाती है तो भी आपको स्ट्रोक हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके दिमाग तक जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन के साथ-साथ खून पहुंच रहा है या नहीं। इन संकेतों (Stroke Signs in hindi) की मदद से आप ये आसानी से पता लगा सकते हैं।

2/6

1-शरीर में सुन्नपन (Numbness In Body In Hindi)

अगर आपको बीते कुछ दिनों से चेहरे, हांथ, पैरों और विशेष तौर पर शरीर के एक हिस्से में सुन्नपन महसूस हो रहा है तो आपको स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। स्ट्रोक के 75 फीसदी मामलों में रोगियों को ये सुन्नपन महसूस होता है इसलिए इस लक्षण को नजरअंदाज न करें।  Also Read - अगर हाई BP के साथ दिखें ये लक्षण तो किडनी की जांच जरूरी कराएं, डॉक्टर ने दी सलाह

3/6

2-बोलने में दिक्कत (Difficulty In Speech In Hindi)

अगर आप बातूनी हैं या फिर चुप-चाप भी रहते हैं लेकिन आपको कुछ भी बोलने में अचानक भ्रम, बोलने में दिक्कत या फिर किसी के कुछ कहे को समझने में परेशानी हो रही है तो भी ये स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।

4/6

3-देखने में दिक्कत (Vision Problem In Hindi)

दिमाग तक जरूरी पोषण, ऑक्सीजन और तो और खून की सप्लाई में रुकावट होती है तो उसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ता है। अगर आपको एक या फिर दोनों आंखों से देखने में परेशानी हो रही है तो भी ये स्ट्रोक का एक संकेत हो सकता है। इसलिए इस संकेत को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।  Also Read - मौसम बदलते ही बढ़ जाती है सीने की जकड़न, इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

5/6

4-बैलेंस न बनना (Unbalance In Hindi)

मस्तिष्क तक खून की सप्लाई शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित करती है और अगर आप चलते वक्त दिक्कत महसूस कर रहे हैं तो ये स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अचानक चक्कर आना, असंतुलन महसूस होना और हाथ-पैर के बीच समन्वय न होना स्ट्रोक का एक संकेत हो सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।

6/6

5-किन्हें ज्यादा खतरा (Who's At Risk In Hindi)

अगर आपके शरीर में ये समस्याएं हैं तो आपको स्ट्रोक होने का खतरा आम लोगों के मुकाबले ज्यादा होता हैः 1-हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को 2-हाई कोलेस्ट्रॉल वाले रोगियों को 3-ह्रदय रोगियों को 4-डायबिटीज रोगियों को 5-ज्यादा वजन वाले लोगों को Also Read - गर्मी की डाइट में शामिल करें खसखस, मिलेगी ठंडक और हड्डियां बनेंगी मजबूत