स्किन पर ये 4 तरह के बदलाव मानसिक बीमारियों का संकेत
अगर आपकी बगल, गुप्तांग और स्तन पर बीते कुछ दिनों से अजीब से बदलाव हुए और आप उन्हें आम स्किन संबंधी समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने का काम करते हैं। Hidradenitis suppurativa (HS) एक ऐसी ही स्किन संबंधी समस्या है, जो करीब 1 से 4 फीसदी आबादी को प्रभावित करती है। जर्नल ऑफ द अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्माटोलॉजी में प्रकाशित एक विश्लेषण के मुताबिक, इस स्किन संबंधी समस्या से पीड़ित लोगों को तनाव और चिंता जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। ये स्थिति जवानी में शुरू होती है और आमतौर पर काले लोगों, धूम्रपान करने वाले लोगों, जरूरत से ज्यादा वजन वाले लोगों और महिलाओं में देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कैसे आप पता लगा सकते हैं कि आपकी स्किन में बदलाव डिप्रेशन का इशारा करते हैं।