High Cholesterol में जीभ पर दिखने वाले 2 लक्षण
High Cholesterol signs on Tongue : कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनकर अक्सर लोगों के दिमाग में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे का ख्याल आने लगता है। हालांकि ये बात सही है कि कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल (High Cholesterol signs) हमारे लिए खतरनाक होता है लेकिन अगर कोलेस्ट्रॉल नहीं होगा तो भी आपके लिए एक चिंता की बात हो सकती है। दरअसल कोलेस्ट्रॉल का नार्मल लेवल रहना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन जब नसों में ये कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है तो आपके लिए परेशानी खड़ी होनी शुरू हो जाती है। अक्सर लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल का पता काफी देर से चलता है लेकिन आपके शरीर के कई ऐसे अंग हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने का संकेत देते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कैसे हाई कोलेस्ट्रॉल का पता लगाया जा सकता है तो आपको बता दें कि सिर्फ जीभ के रंग को देखकर आप शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol signs on Tongue) का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।