कैंसर से लड़ने वाले 13 आहार के बारे में जानें

क्या आप कैंसर के खतरे को कम करना चाहते हैं?

Written by Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:47 AM IST

1/14

Cancer Defend Foods

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। हालांकि वक्त पर इसका पता चल जाने पर इलाज मुमकिन है लेकिन वो काफी मुश्किल होता है। इसलिए हमें अपने शरीर को इस तरह से तैयार करना चाहिए कि कैंसर हमसे कोसों दूर रहे। आप सिर्फ अपने आहार में कुछ खास चीजों को शामिल करके भी ऐसा कर सकते हैं।

2/14

Gren-tea In Hindi

ग्रीन टी-पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसार एपिगैलोटाचीन-3-गैलेट (EGCG) नामक यौगिक ग्रीन टी में होता है जो मुँह के नॉर्मल सेल्स को बिना क्षति पहुँचाये ओरल कैंसर सेल्स को नष्ट करने में सहायता करते हैं। यहाँ तक कि मॉफिट कैंसर सेंटर के अनुसंधान के दौरान ग्रीन टी में एक एक्टिव कॉम्पोनेन्ट कैटचीन पाया जाता है जो पुरूषों को प्रोस्टेट कैंसर से बचाने में मदद करते हैं।  Also Read - अगर सोने से 2 घंटे पहले ही रख देंगे फोन, तो स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 4 चौंकाने वाले फायदे

3/14

Broccoli In Hindi

ब्रोक्ली- ब्रोक्ली में फाइबर होता है जो शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में सहायता करते हैं। दूसरे बंदगोभी और फूलगोभी सब्ज़ियों की तरह ब्रोक्ली में कैंसर विरोधी गुण होता है। इसमें सल्फोरापेन होता है जो इम्युनिटी को बढ़ाता है, एन्जाइम्स की रक्षा करता है, और कैंसर-कारक टॉक्सिन्स को मारने में करते हैं सहायता।

4/14

Tomatoes In Hindi

टमाटर- टमाटर में लाइकोपेन और कैरोटोनॉयड होता है इन्हीं के कारण टमाटर का रंग लाल होता है। नूट्रिशन और कैंसर के अध्ययन के अनुसार एन्ड्रोमेट्रियल कैंसर सेल्स से ये लड़ने में सहायता करते हैं। यह फल कैंसर के कारण सेल को डैमेज होने से भी बचाता है। Also Read - शराब पीने से बढ़ता है इन 6 बीमारियों का जोखिम, जानें यह शरीर को कैसे करता है धीरे-धीरे खोखला

5/14

Garlic In Hindi

लहसुन-इसमें एलासिन नाम का एन्टीइन्फ्लैमटोरी कम्पाउन्ड होता है जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

6/14

Beetroots In Hindi

बीटरूट- बीटरूट में एन्थोसाइनीन्स और रेसवेराटोल नाम का यौगिक होता है जो कैंसर से लड़ने और इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।  Also Read - लिवर इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें, डाइट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

7/14

Green-leafy-vegetables In Hindi

हरी पत्तेदार सब्ज़ी -हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे- पालक और लेटुस में एन्टी-ऑक्सिडेंट्स, बीटा कैरोटीन, और ल्यूटीन होता है जो कैंसर सेल्स के बढ़ने के प्रक्रिया को धीमा करता है और कैंसर सेल्स से शरीर की रक्षा करता है।

8/14

Kidney-beans In Hindi

किडनी बीन्स- मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसार लेगुम्स फैटी-एसिड ब्यूटारेट्स के लेवल को बढ़ाकर कैंसर के खतरे को कम करता है। Also Read - हार्ट से जुड़ी इमरजेंसी में पहले 60 मिनट क्यों हैं जरूरी? डॉक्टर ने समझाया हर एक सेकंड की कीमत

9/14

Fish In Hindi

मछली- ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का लंबा चेन सेल के डीएनए संरचना को फ्री-रैडिकल्स के खतरे से बचाकर कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

10/14

Turmeric In Hindi

हल्दी- अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार हल्दी में करकूमीन नाम का यौगिक होता है जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है और कुछ क्षेत्रो में ट्युमर को भी श्रीन्क करता है। Also Read - प्रेग्नेंसी में Pineapple खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

11/14

Pulses In Hindi

दाल- इसमें लेन्टिल, काबुली, सोया और दूसरे विभिन्न प्रकार के बीन्स होते हैं जिसमें एन्टी-कैंसर गुण होता है। इसमें लिग्नान्स होता हैं जो फ्री रैडिकल्स के इफेक्ट को कम करने में सहायता करते हैं।

12/14

Walnuts In Hindi

नट्स- जर्नल ऑफ मेडिसनल फूड के अनुसार अखरोट या अखरोट का तेल मर्दों में प्रोस्टेट कैंसर के बढ़ने के गति को रोकता है। इसमें फाइटोस्टेरॉल होता है जो एस्ट्रोजेन के ग्राही को रोककर ब्रेस्ट में कैंसर सेल्स के ग्रोथ को रोकता है।  Also Read - प्रेग्नेंसी में कौन-से सप्लीमेंट्स लेना जरूरी होता है? ये 5 गोलियां बच्चे के विकास में करती हैं मदद

13/14

Berries In Hindi

बेरी - इनमें उच्च मात्रा में फाइटोकेमिकल होता है जो प्री-मैल्गिनेंट सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं और वहाँ ब्लड सप्लाई नहीं होने देता है।

14/14

Grapes In Hindi

अंगूर- इनमें रेवेराट्रोल (resveratrol) नाम का एन्टीऑक्सिडेंट होता है जो कैंसर सेल्स को बढ़ने और होने से रोकता है। Also Read - किडनी डायलिसिस में क्या होता है? क्या डायलिसिस कराना ट्रांसप्लांट से बेहतर विकल्प है?