सिगरेट पीने से बढ़ सकती है ये लाइलाज बीमारी, जानें धूम्रपान के गम्भीर नुकसान

स्मोकिंग की आदत की वजह से छोटी उम्र में ही लोग कैंसर जैसी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते है धूम्रपान से होने वाली ऐसी ही कुछ गम्भीर बीमारियों के बारें में।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : September 8, 2023, 11:17 AM

सिगरेट पीने से बढ़ सकती है ये लाइलाज बीमारी, जानें धूम्रपान के गम्भीर नुकसान photo icon1/5

स्मोकिंग के नुकसान

स्मोकिंग या धूम्रपान की आदत बहुत से लोगों में देखी जाती है। अलग-अलग कारणों से लोग स्मोकिंग करते हैं और उनकी इसी आदत की वजह से छोटी उम्र में ही लोग कैंसर जैसी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते है धूम्रपान से होने वाली ऐसी ही कुछ गम्भीर बीमारियों के बारें में।

सिगरेट पीने से बढ़ सकती है ये लाइलाज बीमारी, जानें धूम्रपान के गम्भीर नुकसान photo icon2/5

मोतियाबिंद का खतरा

धूम्रपान का सेवन करने से मोतियाबिंद का खतरा और भी बढ़ जाता है । क्योंकि धूम्रपान के धूएं के अंदर फार्मलाडिहाइड और अमोनिया मौजूद होते है जो हमारे खून में प्रवेश करके हमारी आखों के नाज़ूक ऊतकों तक पहुंच जाते हैं। जिसके कारण रेटिना कोशिकाओं की संरचना को नुकसान होता है। और मोजियाबिंद का खतरा और भी बढ़ जाता है। Also Read - 30 दिन तक सिगरेट से दूरी बनाते ही शरीर में दिखेंगे कमाल के बदलाव, जानें क्या-क्या होगा असर

सिगरेट पीने से बढ़ सकती है ये लाइलाज बीमारी, जानें धूम्रपान के गम्भीर नुकसान photo icon3/5

सांस की बीमारी

धूम्रपान करने वाले लोग जल्द ही सांस की बीमारी का शिकार हो जाते है। क्योंकि धूम्रपान में कार्बन मोनोऑक्साइड मौजूद होता है जो हमारे शरीर में प्रवेश करके हमारी ऑक्सीजन-क्षमता को कम कर देता है। और जिसके कारण हमें सांस लेने में परेशानी होती है। और जिसके कारण कफ भी बढ़ जाता है।

सिगरेट पीने से बढ़ सकती है ये लाइलाज बीमारी, जानें धूम्रपान के गम्भीर नुकसान photo icon4/5

फेफड़ो का कैंसर

सिगरेट का सेवन मुख्य रुप से फेफड़ो के कैंसर के लिए ज़िम्मेदार है। सिगरेट के सेवन से फेफड़ो का कैंसर बन जाता है ऐसा नहीं है कि सिर्फ धूम्रपान या सिगरेट पीने वाले लोगों को ही फेफड़ो का कैंसर होता है इसके अतिरिक्त सिगरेट या बीड़ी पीने वालो में इसका खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। धूम्रपान करने वाली महिलाएँ को पुरुषों के मुकाबले फेफड़ों के कैंसर का ख़तरा ज्यादा होता है.  Also Read - No Smoking Day: स्मोकिंग छोड़ना हो रहा है मुश्किल? एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स से करें इसे आसान

सिगरेट पीने से बढ़ सकती है ये लाइलाज बीमारी, जानें धूम्रपान के गम्भीर नुकसान photo icon5/5

मधुमेह के खतरे को बढ़ाता है

धूम्रपान का सेवन करने से मधुमेह का खतरा और भी बढ़ जाता है। क्योंकि बीड़ी धूम्रपान टाइप-2 मधुमेह के खतरे से जुड़ा हुआ है। जो हमारे शरीर में ग्लोकोज के चयापचय को बिगड़ देता है। और जिसके कारण टाइप 2 मधुमेह की शुरुआत हो जाती है। इसके अतिरिक्त जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान का सेवन करती हैं उनके बच्चों को भी बाद में मधुमेह का खतरा हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source