हाई बीपी कंट्रोल करने के उपाय
Foods for controlling High BP:हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर लेवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं क्योंकि, हाई बीपी के चलते हार्ट डिज़िज़ेज़ का रिस्क बढ़ता है। हाई बीपी आज सबसे कॉमन लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ में गिनी जाती है और दुनियाभर में इसके मरीजों की संख्या काफी अधिक है। हाई ब्लड प्रेशर लेवल्स को कंट्रोल में रखने के लिए लोगों को अपनी लाइफस्टाइल और डाइट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ती है। रक्तचाप को बढ़ने से रोकने के लिए उन चीजों से परहेज करना पड़ता है जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं। इसी तरह ऐसे फूड्स का सेवन भी महत्वपूर्ण है जो ब्लड प्रेशर लेवल को कम रखने में सहायता कर सकती हैं। ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में आप पढ़ें यहां और अपने डॉक्टर के परामर्श के अनुसार इनका सेवन करें। ताकि,आपको अपनी स्थिति को कंट्रोल करने में सहायता हो सके। (Foods for controlling High Blood pressure levels in Hindi)