Herbs To Purify Body From Air Pollution 1
कल (5 जून) को हर साल दुनिया में ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2021’ (World Environment Day 2021 in Hindi) मनाया जाता है। आज पर्यावरण की स्थित हद से ज्यादा खराब, दयनीय हो गई है। इस पर गंभीरता से सोचने और इसे सुधारने का प्रयास सबको मिलकर करना होगा। प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का एक थीम होता है, जो विशेष रूप से पर्यावरणीय चिंता की ओर ध्यान आकर्षित करता है। वर्ष 2019 का थीम “वायु प्रदूषण” (Air pollution) था। इस बार का थीम है रीइमैजिन, रीक्रिएट, रीस्टोर (Reimagine, Recreate, Restore)। आज हम सभी खराब वायु में सांस ले रहे हैं। इससे कई गंभीर शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, इंसान का शरीर एक स्पंज की तरह होता है, जो कि संपर्क में आने वाले हर एक कण को अवशोषित कर लेता है। यही कारण है कि वायु और वातावरण में मौजूद टॉक्सिन्स को भी सांस के माध्यम से शरीर अंदर खींच लेता है जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। वायु प्रदूषण को कम करना अकेले सिर्फ आपके हाथ में नहीं है, लेकिन अपने शरीर को स्वस्थ रखना आपके ही हाथ में है। आप कुछ प्राकृतिक तरीके से वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसान से खुद को बचाए रख सकते हैं। कुछ हर्ब्स की मदद से वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम कर सकते हैं। जानें, ऐसे हर्ब्स कौन से हैं, जो वायु प्रदूषण के साइड एफेक्ट्स को कम करने के लिए जाने जाते हैं।