पांच हेल्दी फूड जो सर्दियों में कर सकते हैं आपको बीमार

Written by akhilesh dwivedi | Published : November 26, 2018 6:42 PM IST

1/6

This-winter-Food

क्या आप जानते हैं कि हर सेहतमंद चीज, हर मौसम में फायदेमंद नहीं होती? लेकिन ये बात बिल्कुल सही है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिनका ठंड में इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद की जगह नुकसानदायक हो सकता है।

2/6

Mint-leaves--in-winter

पुदीनाः इस मौसम में भी पुदीने को स्वाद से खाते हैं तो थोड़ा संभल जाएं, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और इस मौसम में यह सर्दी जुकाम का कारण बन सकता है। Also Read - World Kidney Day: कैसे पता लगाएं किडनी में आने लगी है सूजन? जानें क्या है इसका इलाज

3/6

Milk-in-winter

दूधः भले ही आपको यकीन न हो, लेकिन ठंड में दूध का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। यह कफ पैदा करता है, जो कफ या ठंडी तासीर वालों के लिए नुकसानदायक है। आप चाहें तो इसे गर्म करके, हल्दी, शहद, गुड़ या अंजीर के साथ इसे ले सकते हैं।

4/6

Fruits--in-winter

फलः फलों में इस मौसम में आपको चयन करना होगा कि कौन से फल ठंडी तासीर के हैं और कौन से नहीं। इस मौसम में केला, संतरा जैसे फल कफ और कोल्ड का कारण बन सकते हैं। Also Read - इन लोगों को ज्यादा रहता है ग्लूकोमा का जोखिम, समय पर सावधानी बरतना है जरूरी

5/6

Curd-in-winter

दहीः दही वैसे तो बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन ठंड के दिनों में कच्चे दही का इस्तेमाल आपके लिए ठीक नहीं है। इसकी तासीर ठंडी है, इस मौसम में यह आपको सर्दी, जुकाम खांसी या पाचन संबंधी समस्या दे सकता है। आप इसे खाना ही चाहते हैं, तो फ्राय करके या छाछ के रूप में कर सकते हैं।

6/6

Cold-water-in-winter

ठंडा पानीः नॉर्मल पानी की जगह ठंडा पानी पीने की आदत है, तो इन दिनों में ऐसा न करें। इससे आपका गला खराब हो सकता है और यह सर्दी जुकाम का कारण बन सकता है। Also Read - क्या सच में जो होता है अच्छे के लिए होता है? ऐसा सोचने वाले लोग लाइफ में इन 5 कारणों से रह जाते हैं पीछे