सफेद पेठा का जूस पीने के जबरदस्त फायदे
white pumpkin Juice benefits in Hindi: पेठा या सफेद पेठा (Safed petha) सब्जी के बारे में आपने सुना होगा, इससे बनने वाली मिठाई पेठे भी खूब खाए होंगे आप। इसे व्हाइट पंपकिन, एश गार्ड, वैक्स गार्ड, सफेद कद्दू भी कहा जाता है। बाहर से इसका रंग हरा और अंदर से सफेद होता है। पेठा के सेवन से कई फायदे (white pumpkin benefits) होते हैं। पेठा की सब्जी (petha sabji) बनती है। मिठाई बनती है, हलवा बना सकते हैं, साथ ही पेठे का जूस (petha juice ke fayde) भी पी सकते हैं। पेठे में कई पौष्टिक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक आदि होते हैं। पेठा खाने के साथ ही इसका जूस पीना भी कई रोगों को दूर रखता है। वजन कम करने वालों को पेठा का जूस नियमित पीना चाहिए। जानें, पेठा का जूस पीने से होने वाले फायदे (petha ka juice peene ke fayde) क्या हैं...