• हिंदी

एसिडिटी होने पर कौन सी दाल खानी चाहिए? जानें खाने का सही तरीका

Which Dal Is Good For Acidity: अगर आपको अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है, तो आप कुछ दालों का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं एसिडिटी में कौन सी दाल खानी चाहिए?

Written by priya mishra | Published : September 22, 2023 1:43 PM IST

एसिडिटी की समस्या में कौन सी दालों का सेवन करना चाहिए? - Which Pulses Should Be Consumed In Acidity Problem In Hindi

आजकल अधिकतर लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं। ज्यादा तेल-मसालेदार खाना, खराब जीवनशैली और स्ट्रेस की वजह से एसिडिटी हो सकती है। एसिडिटी होने पर खाना खाते ही सीने में जलन, खट्टी डकार और पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में, एसिडिटी से बचाव के लिए सही खानपान बहुत जरूरी है। एसिडिटी होने पर ज्यादा भारी खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज करना चाहिए। यानी ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो आसानी से पच सकें। कई लोगों को दाल खाने के बाद एसिडिटी की समस्या ज्यादा होने लगती है। लेकिन कई दालें ऐसी भी हैं, जो एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद होती हैं। ऐसे में अक्सर लोगों का यह सवाल होता है कि एसिडिटी होने पर कौन सी दाल खानी चाहिए? आज इस लेख में हम आपको इसी बात की जानकारी देंगे कि एसिडिटी होने पर कौन सी दाल का सेवन करना चाहिए?

एसिडिटी के लक्षण - Symptoms Of Acidity

सीने में जलन पेट दर्द जी मिचलाना कब्ज खट्टी डकार बदबूदार सांस बेचैनी गले में दर्द निगलने में परेशानी या भोजन गले में अटका हुआ महसूस होना खाना खाने के बाद भारीपन महसूस होना Also Read - Acidity Burp: खट्टी डकार आने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

मूंग दाल - Moong Dal

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो आप मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, मूंग की दाल आसानी से पच जाती है, इसलिए इसे खाने से गैस और एसिडिटी नहीं होती है। मूंग दाल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, फाइबर, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मूंग दाल में मौजूद फाइबर पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे कब्ज और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आप मूंग दाल में घी और हींग का छौंक लगाकर खा सकते हैं।

मसूर की दाल - Masoor Dal

एसिडिटी से पीड़ित लोग मूंग और मसूर की दाल को मिक्स करके खा सकते हैं। दरअसल, मूंग दाल की तासीर ठंडी होती है और मसूर दाल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में, अगर आप इन दोनों को एक साथ मिक्स करके खाएंगे, तो इससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है। हालांकि, आपको इन दोनों दालों का सीमित मात्रा सेवन करना चाहिए, क्योंकि इन दोनों दालों में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए आपको दिन में एक से अधिक बार मूंग और मसूर की दाल खाने से बचना चाहिए।  Also Read - Acidity Home Remedies: बस एक कप पियो - कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या दूर करो

अरहर की दाल - Arhar Dal

एसिडिटी की समस्या में आप अरहर की दाल का सेवन कर सकते हैं। यह पेट में बनने वाली गैस से छुटकारा दिला सकती है। साथ ही, कब्ज में भी फायदेमंद होती है। अरहर की दाल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी12 और प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है। अरहर की दाल का सेवन आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं।

हरी मूंग - Green Moong

एसिडिटी की समस्या में हरी मूंग दाल का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन-बी, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह दाल शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करती है। साथ ही, पचने में भी आसान होती है। हरी मूंग दाल का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।  Also Read - Acidity: व्रत में भी परेशान करती है Acidity और कब्ज,तो अपनाएं ये हैं Tips, Watch Video