गेहूं, बाजरा, मक्का या रागी, जानिए किस आटे की रोटी है फायदेमंद

भारत में कई प्रकार की रोटी खाई जाती है। कुछ मौसम के अनुसार तो कुछ स्वाद के अनुसार। हालांकि इन रोटियों का सिर्फ स्वाद ही नहीं गुण भी अलग-अलग होते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 3, 2024, 2:34 PM

गेहूं, बाजरा, मक्का या रागी, जानिए किस आटे की रोटी है फायदेमंद photo icon1/5

किस आटे की रोटी है फायदेमंद - Roti Ke Fayde

रोटी भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है। यह स्वाद से भी जुड़ी है तो सेहत से भी। पोषक तत्वों से भरपूर यह गोल-गोल रोटियां पौष्टिकता का भंडार हैं। यही कारण है कि भारत में विभिन्न प्रकार की रोटियां बनाई जाती हैं। गेहूं के साथ ही बाजरा, मक्का और रागी रोटी सबसे ज्यादा चलन में हैं। अलग-अलग अनाज से बनीं इन रोटियों के अलग-अलग स्वाद और गुण भी हैं। चलिए जानते हैं रोटियों की इन खासियतों के बारे में।

गेहूं, बाजरा, मक्का या रागी, जानिए किस आटे की रोटी है फायदेमंद photo icon2/5

1. गेहूं की रोटी

गेहूं की रोटी सबसे ज्यादा खाई जाने वाली और पसंद की जानी वाली रोटियों में से एक है। इसमें भरपूर मात्रा में नियासिन, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, यह मेटाबॉलिज्म को सुधारती है। साथ ही डीएनए की मरम्मत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह ऊर्जा देने के साथ ही हड्डियों को भी सेहतमंद रखती है। हालांकि गेहूं की रोटी में कैलोरी ज्यादा होती है। 30 ग्राम आटे से बनाई गई रोटी में करीब 71 कैलोरी, 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम प्रोटीन, 2.5 ग्राम फाइबर और 0.4 ग्राम फैट होता है। Also Read - गले में दर्द और सांस लेने में दिक्कत? हो सकता है एक्यूट एपिग्लोटाइटिस, WHO ने बताए कारण और लक्षण

गेहूं, बाजरा, मक्का या रागी, जानिए किस आटे की रोटी है फायदेमंद photo icon3/5

2. बाजरे की रोटी

बाजरे की रोटी बहुत ही पौष्टिक होती है। सर्दियों में खासतौर पर यह रोटी खाई जाती है। बाजरे में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। बाजरे में फाइबर ज्यादा होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह कब्ज से राहत दिलाता है और पेट को स्वस्थ रखता है। बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसके कारण यह रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाता है। बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है, जो इसे सीलिएक रोग और ग्लूटेन असहिष्णुता वाले लोगों के लिए उपयुक्त बनता है। करीब 30 ग्राम बाजरे के आटे से बनी रोटी में 97 कैलोरी होती है। वहीं 18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3.5 प्रोटीन, 2.8 ग्राम फाइबर और 1.2 ग्राम फैट होते हैं।

गेहूं, बाजरा, मक्का या रागी, जानिए किस आटे की रोटी है फायदेमंद photo icon4/5

3. मक्के की रोटी

मक्के की रोटी को आमतौर पर गेहूं की रोटी के विकल्प के रूप में खाया जाता है। यह रोटी बहुत ही सेहतमंद होती है। मक्के की रोटी का मुख्य पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट होता है। यह शरीर को ऊर्जा देती है। मक्के की रोटी में फाइबर ज्यादा होता है। यही कारण है कि यह पाचन तंत्र के लिए अच्छी रहती है। मक्के की रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। 55 ग्राम मक्के के आटे से बनी रोटी में करीब 90 कैलोरी, 13.82 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3.38 ग्राम फैट और 1.7 ग्राम प्रोटीन होता है।  Also Read - प्याज को शहद में डुबोकर खाने से क्या होता है? जानें, इसके 5 फायदे

गेहूं, बाजरा, मक्का या रागी, जानिए किस आटे की रोटी है फायदेमंद photo icon5/5

4. रागी की रोटी

रागी को फिंगर मिलेट भी कहते हैं। यह कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इसमें मेथियोनीन और आयरन जैसे महत्वपूर्ण अमीनो एसिड होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार होते हैं। रागी रोटी नियमित रूप से खाने से स्किन और बाल दोनों ही अच्छे रहते हैं। करीब 30 ग्राम रागी आटे से बनी रोटी में 89 कैलोरी, 18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.7 ग्राम फाइबर, 2.8 ग्राम प्रोटीन और 0.9 ग्राम फैट होते हैं।

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source