मसल्स ग्रोथ के लिए विटामिन
मसल्स ग्रोथ के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है मगर उससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप अपने मसल्स बिल्डिंग के लिए किस तरह का पोषक तत्व ले रहे हैं। क्योंकि मसल्स बढ़ाने के लिए और उन्हें मजबूत करने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए सप्लीमेंट के बजाय नेचुरल सोर्स का होना ज्यादा कारगर साबित होता है। यहां हम आपको चार ऐसे विटामिंस के बारे में बता रहे हैं जिनका अलग-अलग खाद्य पदार्थों के माध्यम से सेवन करना मसल्स बिल्डिंग के लिए फायदेमंद हो सकता है।
