वर्कआउट के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, गलती से भी खाया यह खाना तो पड़ जाएंगे बीमार

what not to eat after workout: वर्कआउट के बाद सही डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार हम वर्कआउट के बाद ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिनका फायदा नहीं उलटा नुकसान होता है। चलिए जानते हैं वर्कआउट के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 20, 2022, 2:43 PM

वर्कआउट के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, गलती से भी खाया यह खाना तो पड़ जाएंगे बीमार photo icon1/6

एक्सरसाइज के बाद न खाएं ये फूड्स (Foods Not To Eat After Workout)

foods to avoid after workout: शरीर को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ हेल्दी फूड से काम नहीं चलता इसके साथ-साथ कुछ हेल्दी आदतें भी अपनानी पड़ती हैं। इन्हीं आदतों में से एक है वर्कआउट करना। शरीर को अलग-अलग बीमारियों से दूर रखने, वजन को बढ़ने से रोकने और एक्टिव रहने के लिए वर्कआउट करना जरूरी है और वर्कआउट के बाद सही डाइट लेना उस से भी जरूरी है। कई बार हम यही गलती कर देते हैं कि वर्कआउट के बाद गलत डाइट ले लेते हैं, जिससे हमें फायदा नहीं बल्कि नुकसान होता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन वर्कआउट के बाद नहीं करना चाहिए और ऐसा करने से सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंच सकता है। चलिए जानते हैं एक्सरसाइज के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

वर्कआउट के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, गलती से भी खाया यह खाना तो पड़ जाएंगे बीमार photo icon2/6

1. मिर्च मसाले वाला खाना (spicy Food After Workout)

वर्कआउट के बाद कभी भी तेज मसाले व मिर्च वाली चीजें नहीं खानी चाहिए। एक्सरसाइज के बाद शरीर को ऐसे फूड्स चाहिए होते हैं, जो मसल रिकवरी में मदद करें। वहीं मसालेदार चीजों को पचाने में ज्यादा समय लगता है और साथ ही उनका न्यूट्रिशन लेवल भी कम होता है। इतना ही नहीं ज्यादा मिर्च मसाले वाली चीजों का सेवन करने से शरीर के रक्त संचरण में भी बदलाव हो जाते हैं। Also Read - वर्कआउट करने के बाद न खाएं ये 7 फूड्स

वर्कआउट के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, गलती से भी खाया यह खाना तो पड़ जाएंगे बीमार photo icon3/6

2. मैदे से बनी चीजें (maida After Workout)

वर्कआउट के बाद शरीर को प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर डाइट देना जरूरी होता है, ताकि मांसपेशियों को रिकवरी मिल सके। ऐसे में मैदे से बनी चीजों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। मैदा बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है और साथ ही इसमें काफी मात्रा में अनहेल्दी फैट भी पाया जाता है। वर्कआउट के बाद मैदे से बनी चीजें न खाकर अच्छे न्यूट्रिशन वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।

वर्कआउट के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, गलती से भी खाया यह खाना तो पड़ जाएंगे बीमार photo icon4/6

3. कच्ची सब्जियां (raw Vegetable After Workout)

आप भी यह सुनकर हैरान हो जाएंगे कि वर्कआउट के बाद कच्ची सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। कच्ची सब्जियां फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन एक्सरसाइज के बाद इसका सेवन करना अच्छा विकल्प नहीं है। एक्सरसाइज के बाद मसल रिकवरी डाइट लेना जरूरी है और कच्ची सब्जियां मांसपेशियों की रिकवरी नहीं कर पाती हैं। Also Read - वर्कआउट के बाद खाएं मुट्ठीभर बादाम, पोषण और एनर्जी से हेल्थ होगी बूस्ट, मिलेंगे ये फायदे

वर्कआउट के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, गलती से भी खाया यह खाना तो पड़ जाएंगे बीमार photo icon5/6

4. मिठाइयां व कैंडी (sweets After Workout)

अगर आप एक्सरसाइज के बाद ज्यादा मात्रा में कैंडी या मिठाइयां खाना पसंद करते हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। एक्सरसाइज के बाद थोड़ा बहुत मीठा खाना सही रहता है, जो आपको फिर से एनर्जी पाने में मदद करता है। लेकिन वर्कआउट के बाद ज्यादा मात्रा में मिठाइयां व कैंडी आदि का सेवन करना नुकसान पहुंचा सकता है।

वर्कआउट के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, गलती से भी खाया यह खाना तो पड़ जाएंगे बीमार photo icon6/6

5. फ्राइड फूड्स (fried Foods After Workout)

फ्राइड फूड्स किसी भी तरह से आपकी सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। इसी प्रकार वर्कआउट के बाद भी इन चीजों का सेवन करना और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इन फूड्स में प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम होती है और अनहेल्दी फैट ज्यादा होता है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। Also Read - क्या वर्कआउट के बाद केला खाना सही है? जानिए इसके फायदे और केला खाने का सही समय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source