hamburger icon
A
Read in English

घूमने का प्लान तो साथ ले जाना न भूलें ये 5 हेल्दी स्नैक! वापस लौटने पर नहीं पड़ेंगे बिल्कुल भी बीमार

Foods for Travelling : आप भले ही कहीं भी जा रहे हैं आउट ऑफ स्टेशन, आउट ऑफ कंट्री आपको इस बात का ख्याल रखना है कि ऐसी चीजों का सेवन करें, जो आपके लिए सेहतमंद हो।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 10, 2022, 4:26 PM

घूमने का प्लान तो साथ ले जाना न भूलें ये 5 हेल्दी स्नैक! वापस लौटने पर नहीं पड़ेंगे बिल्कुल भी बीमार photo icon1/6

घूमने का प्लान तो साथ ले जाना न भूलें ये 5 हेल्दी स्नैक!

Best foods for travelling : गर्मियों की छुट्टियों का सभी को इंतजार रहता है क्योंकि इसमें आप अपना बोरिया-बिस्तरां बांधकर अपने परिवार के साथ कहीं भी घूम निकल पड़ते हैं। छुट्टियां मनाने का उत्साह आपको ऐसी-ऐसी चीजें करने के लिए उत्साहित करता है कि आप सब कुछ भूलकर सिर्फ मौज-मस्ती में लग जाते हैं। आप भले ही कहीं भी जा रहे हैं आउट ऑफ स्टेशन, आउट ऑफ कंट्री आपको इस बात का ख्याल रखना है कि ऐसी चीजों का सेवन करें, जो आपके लिए सेहतमंद (Best foods for travelling) हो। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप घूमने गए और आकर बीमार पड़ गए। इसलिए अपने साथ हेल्दी फूड्स (Healthy Foods for travelling) का एक पिटारा लेकर ही चलें। आइए जानते हैं कौन-कौन से फूड्स आपको साथ लेकर चलने की जरूरत है।

घूमने का प्लान तो साथ ले जाना न भूलें ये 5 हेल्दी स्नैक! वापस लौटने पर नहीं पड़ेंगे बिल्कुल भी बीमार photo icon2/6

1-रेडी टू ईट स्वीट कोर्न (sweet Corn In Hindi)

यात्रा करते वक्त ऐसा बहुत बार होता है जब आपको अपने मनमाफिक फूड्स नहीं मिल पाते हैं और आपको अनहेल्दी फूड्स का सेवन करना पड़ता है। इस तरह की स्थिति में आपको अपने साथ कुछ स्नैक रखने की जरूरत होती है, जिसमें स्वीट कोर्न आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। स्वीट कोर्न प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको ज्यादा देर तक फुल रखने में मदद करता है।  Also Read - तिल या सरसों का तेल, बालों के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

घूमने का प्लान तो साथ ले जाना न भूलें ये 5 हेल्दी स्नैक! वापस लौटने पर नहीं पड़ेंगे बिल्कुल भी बीमार photo icon3/6

2-पोपकोर्न (Popcorn In Hindi)

इसमें कोई दो राय नहीं कि पोपकोर्न हर किसी को पसंद होता है। पोपकोर्न खाते वक्त आपको निश्चित रूप से अपने बचपन के दिन याद आ जाते होंगे, इससे अच्छा भला और क्या हो सकता है। इसके अलावा एक बात, जो इसे खास बनाती है वो कि ये अनहेल्दी नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर और लो कैलोरी आपको फिट रखने में मदद करती है।

घूमने का प्लान तो साथ ले जाना न भूलें ये 5 हेल्दी स्नैक! वापस लौटने पर नहीं पड़ेंगे बिल्कुल भी बीमार photo icon4/6

3-मखाना (Foxnuts In Hindi)

बहुत से लोगों के लिए बाहर घूमने जाने का मतलब है बाहर का खाना। लेकिन अगर आप बाहर जाकर हेल्दी विक्लपों की तलाश में हैं तो मखाना आपके लिए बेस्ट विकल्प में से एक है। आप इसे ढेर सारे रूप में खा सकते हैं, जो आपको अच्छी सेहत भी प्रदान करता है। इस स्नैक में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो आपको दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। मखाना एंटी-एजिंग और सूजन को कम करने में मदद करता है।  Also Read - बच्चेदानी की सफाई के नुकसान क्या हैं? डॉक्टर से समझें क्या हैं इसे कराने के रिस्क

घूमने का प्लान तो साथ ले जाना न भूलें ये 5 हेल्दी स्नैक! वापस लौटने पर नहीं पड़ेंगे बिल्कुल भी बीमार photo icon5/6

4-ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits In Hindi)

ड्राई फ्रूट्स के स्वास्थ्य लाभ का कोई पर्याय नहीं है लेकिन अगर आप यात्रा के लिए जा रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट स्नैक ऑप्शन में से एक है। इन्हें कैरी करना आसान होता है और ये आपको ज्यादा देर तक फुल रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ड्राई फ्रूट्स एनर्जी बूस्टर का भी काम करते हैं और आप इनका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

घूमने का प्लान तो साथ ले जाना न भूलें ये 5 हेल्दी स्नैक! वापस लौटने पर नहीं पड़ेंगे बिल्कुल भी बीमार photo icon6/6

5-एनर्जी बार (Energy Bars In Hindi)

एनर्जी बार पोषण प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है। अगर आप सफर के दौरान थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो ये आपको रिचार्ज करने में मदद करता है। ये बार ढेर सारे पोषक तत्वों से संपन्न होते हैं जैसे ब्राउन राइस, अनाज, ओट्स, शहद, सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स, अलसी के बीज, साबुत अनाज आदि।  Also Read - रोजाना कार्डियो करना हार्ट अटैक के खतरे को कितना हद तक कम कर सकता है?