hamburger icon
A
Read in English

नहीं हो रहा है वजन कम, आज से खाना शुरू कर दें ये 6 फल

अपनी डाइट में इन फलों को नियमित रूप से शामिल करें, वजन जरूर होगा कम।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 22, 2019, 7:35 PM

नहीं हो रहा है वजन कम, आज से खाना शुरू कर दें ये 6 फल photo icon1/7

Fruits Which Will Help In Reducing Weight 1

खूब खाने-पीने से वजन तो आसानी से बढ़ा जाता है, लेकिन जब बात आती है वजन घटाने की तो हालत खराब हो जाती है। आप लाख कोशिशें कर लें, पर वजन एक इंच भी कम होने का नाम नहीं लेता। हालांकि, ऐसा सबके साथ नहीं होता, पर जिनके साथ होता है, वह निराश हो जाते हैं। दरअसल, वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। लोग वजन कम करने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। खाना-पीना कम कर देते हैं, घंटों वर्कआउट करते हैं। यदि इतना सब करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो अपनी डाइट को कम मत करें, बल्कि उनमें कुछ ऐसे फलों को शामिल करें, जो वाकई वजन कम करने में सहायता करते हैं। जानें, कौन-कौन से हैं वे फल और क्या-क्या गुण होते हैं, उनमें मौजूद...

नहीं हो रहा है वजन कम, आज से खाना शुरू कर दें ये 6 फल photo icon2/7

Fruits Which Will Help In Reducing Weight 2

नींबू : नींबू विटामिन सी का मुख्य स्रोत है। यह बालों, त्वचा के लिए तो गुणकारी होता ही है, इसके सेवन से आप अपना वजन भी घटा सकते हैं। शरीर से विषाक्त पदार्थ को दूर करने में सहायक नींबू को यदि पानी के साथ पिएंगे तो वजन कम करने का इससे दूसरा उपाय कोई और नहीं है। Also Read - गर्दन और उंगलियां चटकाना सिर्फ आदत नहीं, तनाव का संकेत भी हो सकता है

नहीं हो रहा है वजन कम, आज से खाना शुरू कर दें ये 6 फल photo icon3/7

Fruits Which Will Help In Reducing Weight 3

संतरा : इसमें भी विटामिन सी होता है। इसमें विटामिन सी के अलावा विटामिन ए, विटामिन बी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और ग्लूकोज भी होता है। जो लोग संतरे का नियमित सेवन करते हैं, वो मोटापे पर भी नियंत्रण पा सकते हैं।

नहीं हो रहा है वजन कम, आज से खाना शुरू कर दें ये 6 फल photo icon4/7

Fruits Which Will Help In Reducing Weight 4

अंगूर : प्रोटीन, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर एक सौन्दर्यवर्धक फल माना गया है। यह माइग्रेन और त्वचा के रोगों के लिए फायदेमंद तो है ही, साथ ही इससे वजन को भी कम किया जा सकता है। Also Read - आम खाने से वजन घटता है या बढ़ता है? जानें साइंस इस बारे में क्या कहता है?

नहीं हो रहा है वजन कम, आज से खाना शुरू कर दें ये 6 फल photo icon5/7

Fruits Which Will Help In Reducing Weight 6

पपीता : पेट के रोगों में रामबाण की भूमिका निभाने वाला पपीता मोटापा कम करने के लिए एक चमत्कारिक फल माना जाता है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से लाभ जरूर मिलता है।

नहीं हो रहा है वजन कम, आज से खाना शुरू कर दें ये 6 फल photo icon6/7

Fruits Which Will Help In Reducing Weight 7

स्ट्रॉबेरी : इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भरपूर होता है। त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ ही वजन भी कम करता है। जो लोग वजन घटाने का प्रयास कर रहे हैं, वे नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। Also Read - सदाबहार के फूल खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं? आयुष मंत्रालय ने बताया

नहीं हो रहा है वजन कम, आज से खाना शुरू कर दें ये 6 फल photo icon7/7

Fruits Which Will Help In Reducing Weight 5

अनानास : शारीरिक शक्ति को विकसित करने वाला अन्न्नास पाचन संबंधित विकार को नष्ट कर देता है। पित्तनाशक, कृमिनाशक और हृदय रोगों के लिए हितकारी अन्न्नास मोटापा कम करने के मामले में भी एक प्रभावकारी फल है। इसमें मौजूद ब्रोमोलेन एंजाइम आपके पाचन तंत्र को दुरूस्त रखने के साथ ही, वजन कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।