बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं बीटरूट, हार्ट भी रहेगा हेल्दी

Bad Cholesterol Kam Karne Wali Sabji: गंदे कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए बीटरूट का सेवन लाभकारी होता है। इन तरीकों से आप बीटरूट का रोजाना सेवन कर सकते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : January 31, 2025 7:08 PM IST

1/6

बैड कोलेस्टॉल को कम करेगा चुकंदर

Beetroot for Bad cholesterol control: मौजूदा समय में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कंडीशन्स के बढ़ते मामले एक बड़ी चिंता का कारण हैं। लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट जैसी आदतों के कारण लोगों में हार्ट डिजिज (Heart diseases), हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ रहा है। दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाला एक फैक्टर है बैड कोलेस्ट्रॉल।शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जब बढ़ जाता है तो यह नसों में जमा होकर ब्लड सर्कुलेशन को धीमा कर देता है। ब्लड फ्लो ठीक ना होने से हार्ट पर दबाव बढ़ता है और इसी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

2/6

कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है हार्ट अटैक का रिस्क

आपके हार्ट को हेल्दी रखने और हार्ट अटैक जैसी स्थितियों से बचाने के लिए डाइट में बीटरूट शामिल किया जा सकता है। बीटरूट या चुकंदर (Chukandar) में डाइटरी फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और नाइट्रिक ऑक्साइड पाए जाते हैं। ये सभी तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने और हार्ट को हेल्दी रखने का काम करते हैं।  Also Read - बैड कोलेस्ट्रॉल का कम स्तर डायबिटीज और हार्ट रोगियों के लिए जानलेवा, जानें इस स्थिति में क्या करें?

3/6

चुकंदर का सलाद खाएं

बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए आप रोजमर्रा की डाइट में चुकंदर का सलाद शामिल करेँ। चुकंदर खाने से फैट घटने की रेट भी बढ़ती है। मेटाबॉलिज्म तेज होने से कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से कम होता है।

4/6

चुकंदर का जूस

बीटरूट का ताजा जूस पीने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने में सहायता होती है। चुकंदर का जूस पीने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। जिससे हार्ट हेल्दी बनता है।  Also Read - स्किन पर दिखते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के ऐसे लक्षण, नजरअंदाज करने की ना करें गलती

5/6

चुकंदर का रायता

बीटरूट का रायता खाने से शरीर को प्रोटीन और हेल्दी कार्ब्स मिल पाते हैं। इसी तरह स्ट्रेस लेवल कम रखने और शरीर को एनर्जी देने का भी करता है बीटरूट। साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कम करता है जो हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है।

6/6

बीटरूट की सब्जी खाएं

चुंकदर की सब्जी पकाकर खाने से भी इसके फायदे शरीर को मिलते हैं। चुकंदर (Chukandar) में जो डाइटरी फाइबर पाया जाता है वह शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करता है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - अदरक के पानी से करें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल, नेचुरल तरीका LDL घटाने का