hamburger icon
A
Read in English

चेहरे पर झुर्रियां कैसे रोकें? आज से ही खाना शुरु कर दें ये काले-भूरे बीज, स्किन रहेगी हमेशा यंग

फ्लैक्सीड्स या अलसी के बीज कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो स्किन को हेल्दी, सॉफ्ट और यंग रखते हैं। रोजमर्रा की डाइट में अलसी को शामिल करने से आप स्किन को हेल्दी और यंग रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: September 12, 2025, 7:34 PM

चेहरे पर झुर्रियां कैसे रोकें? आज से ही खाना शुरु कर दें ये काले-भूरे बीज, स्किन रहेगी हमेशा यंग photo icon1/6

झुर्रियां रोकने के लिए घरेलू उपाय

How to prevent wrinkles-उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे पर एजिंग के लक्षण भी दिखायी देने लगते हैं। चेहरे पर झुर्रियां दिखायी देना भी ऐसा ही एक एजिंग साइन है। उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों की स्किन में जब बदलाव आने लगते हैं तो स्किन की कसावट भी कम होती है। इससे, स्किन ढीली होने लगती है और माथे, गालों और आंखों के नीचे की स्किन पर सिलवटें दिखायी देने लगती हैं। इससे चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखायी देने लगती हैं। इसीलिए, स्किन को हेल्दी और यंग रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे स्किन की सही तरह से केयर करें और ऐसे फूड्स का सेवन करें जो स्किन को यंग रखने का काम करते हैं।

चेहरे पर झुर्रियां कैसे रोकें? आज से ही खाना शुरु कर दें ये काले-भूरे बीज, स्किन रहेगी हमेशा यंग photo icon2/6

यंग स्किन के लिए क्या खाएं?

स्किन को यंग और हेल्दी रखने के लिए आप फ्लैक्सीड्स का सेवन कर सकते हैँ। फ्लैक्सीड्स एक सुपरफूड है जो शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ आपके ब्रेन, बालों और स्किन को भी फायदा पहुंचाता है। फ्लैक्सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और एंटी-इंफ्लेमेंट्री तत्व पाए जाते हैं जो स्किन पर एंटी-एजिंग इफेक्ट्स पड़ते हैं।  Also Read - क्या कॉफी पीने से समय से पहले झुर्रियां आती हैं? क्या कहता है साइंस

चेहरे पर झुर्रियां कैसे रोकें? आज से ही खाना शुरु कर दें ये काले-भूरे बीज, स्किन रहेगी हमेशा यंग photo icon3/6

अलसी का सेवन ऐसे करें

4-5 चम्मच अलसी के बीज लें। इन बीजों को तवे पर हल्की आंच पर भून लें। ध्यान रखें कि घी या तेल का इस्तेमाल ना किया जाए और अच्छी तरह अलसी पक जाए। फिर इन बीजों को आंच से उतारकर ठंडा कर लें। रोजाना 1-2 चम्मच अलसी के भूने हुए बीज चबाकर खाएं।

चेहरे पर झुर्रियां कैसे रोकें? आज से ही खाना शुरु कर दें ये काले-भूरे बीज, स्किन रहेगी हमेशा यंग photo icon4/6

अलसी से स्किन पर आता है ग्लो

अलसी के बीजों में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। फाइबर शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफ करता है और इससे स्किन पर ग्लो आता है।  Also Read - कैस्टर ऑयल VS नारियल का तेल: इस्तेमाल करने से पहले जानें चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए कौन तेल है सही

चेहरे पर झुर्रियां कैसे रोकें? आज से ही खाना शुरु कर दें ये काले-भूरे बीज, स्किन रहेगी हमेशा यंग photo icon5/6

अलसी की चटनी

3 चम्मच अलसी के बीज, 2 हरी मिर्च और 5-6 लहसुन की कलियां लें और उन्हें कूट लें। अच्छी तरह पीसकर चटनी बना लें और इस चटनी का सेवन लंच या डिनर के साथ करें।

चेहरे पर झुर्रियां कैसे रोकें? आज से ही खाना शुरु कर दें ये काले-भूरे बीज, स्किन रहेगी हमेशा यंग photo icon6/6

अलसी का पानी पिएं

1 गिलास पानी में 1 चम्मच अलसी के बीज भिगोकर रातभर के लिए रख दें। अगले दिन सुबह इस पानी को छान लें और अलसी-पानी अलग कर लें। खाली पेट अलसी का पानी पिएं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां दिखने के पीछे ये है बड़ा कारण