हेल्दी डाइट लेने वालों में भी हो सकती है पोषक तत्वों की कमी, इस तरीके से पाएं Vitamins की सही खुराक

यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में जिनकी मदद से विटामिंस की अधिक मात्रा प्राप्त की जा सकती है।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : April 28, 2022 3:11 PM IST

1/5

ज्यादा विटामिंस पाने के लिए डाइट टिप्स

Tips to add more vitamins to your diet: स्वस्थ बॉडी और हेल्दी माइंड के लिए पौष्टिक डाइट आवश्यक है। डाइट से मिलने वाले विटामिंस और मिनरल्स और अन्य सभी पोषक तत्वों से शरीर का पोषण होता है और शरीर की सभी कार्यप्रणालियां बेहतर तरीके से काम करती हैं। इन न्यूट्रिएंट्स की मदद से इम्यून सिस्टम (immune system) स्ट्रॉन्ग बन सकता है और वह मौसमी बीमारियों और संक्रमण से शरीर को सुरक्षित रखने में सक्षम बनता है। लेकिन, कई बार हेल्दी डाइट लेने के बाद भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में विटामिंस (vitamins) और मिनरल्स (minerals) की सही मात्रा प्राप्त नहीं हो पाती। इसके अलावा कई बार बीमारियों, मेटाबॉलिक सिंड्रोम या कई बार लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ अनहेल्दी आदतों के कारण भी लोगों को पोषक तत्व प्राप्त नहीं हो पाते। ऐसे में कुछ सावधानियां बरतते हुए और कुछ बातों का ध्यान रखते हुए आप अपनी डाइट से अधिक मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में जिनकी मदद से विटामिंस की अधिक मात्रा प्राप्त की जा सकती है।(Ways to add more vitamins to your diet in Hindi.)

2/5

ऐसे बनाए डाइट प्लान

हमारी डाइट ही पोषक तत्वों का मुख्य स्रोत है या डाइट से ही न्यूट्रिएंट्स प्राप्त किए जा सकते हैं, इसीलिए लोगों को अपनी डाइट को अधिक से अधिक पौष्टिक बनाने के प्रयास करता है। शक्कर (sugar), नमक (salt), अनहेल्दी फैट्स (unhealthy fats) और कार्ब्स (carbohydrates) का अधिक मात्रा में सेवन करने से विटामिंस के अवशोषण की प्रक्रिया सही तरीके से नहीं हो पाती और लोगों को इन पोषक तत्वों का फायदा नहीं मिल पाता। इसीलिए, जब आप अपनी डाइट में विटामिन रिच फूड्स का समावेश कर रहे हैं तो अपनी डाइट में कम नमक, कम शक्कर और कम तेल के नियम का भी पालन ज़रूर करें।  Also Read - वात, पित्त और कफ क्या हैं? आयुर्वेद में त्रिदोष क्या है सेहत से कनेक्शन; बता रहे हैं आयुर्वेदाचार्य

3/5

विटामिन बूस्टर इंजेक्शन और सप्लीमेंट्स

विटामिंस की कमी की समस्या से निपटने के लिए सप्लीमेंट्स की सलाह अक्सर दी जाती है। जब शरीर में किसी पोषक तत्व की बहुत अधिक कमी हो जाए तो डॉक्टर्स और न्यूट्रिशनिस्ट लोगों को सप्लीमेंट्स और विटामिन बूस्टर इंजेक्शन्स लेने की सलाह भी दे सकते हैं। विटामिन बूस्टर इंजेक्शन (A Vitamin Booster Injection) बहुत तेजी से कार्य करने वाला तरीका है और इंजेक्शन से प्राप्त होने वाले तत्व पाचन तंत्र से ना होते हुए सीधे सर्कुलेशन में प्रवेश करता है और इसका उपयोग शरीर बेहतर तरीके से कर पाता है।

4/5

सीजनल फ्रूट्स और सब्जियों का करें सेवन

मौसम के अनुसार उपलब्ध सब्जियों और फलों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मौसम के अनुसार होने वाले बदलावों के कारण होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स से निपटने में मदद करते हैं। इसी तरह ये पोषक तत्व बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाते हुए शरीर का नरिशमेंट करते हैं। इसीलिए अपनी डाइट में विविधता लाने और पोषक तत्वों का अधिकतर लाभ पाने के लिए सीजनल फ्रूट्स, सब्जियों और हर्ब्स का सेवन करें।  Also Read - चिप्स और कोल्ड ड्रिंक बन रहे हैं दुश्मन: बच्चों में फैटी लिवर का खतरा, पेरेंट्स जान लें इसके 6 लक्षण

TRENDING NOW

5/5

रोजाना पिएं जूस

सब्जियों और फलों में कई एक्टिव केमिकल्स होते हैं तो ओवलऑल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। ये पोषक तत्व हार्ट डिजिजेज जैसी कई गम्भीर बीमारियों के रिस्क को कम कर सकते हैं। इसके अलावा डाइजेस्टिव सिस्टम, किडनी और आंखों जैसे महत्वपूर्ण अंगों की सेहत में भी सुधार होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस से भरपूर ये फूड्स इम्यून सिस्टम को भी बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करता है। इसीलिए फलों और सब्जियों का सेवन रोजाना करने की सलाह एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाती है। फलों और सब्जियों का सेवन सलाद के अलावा जूसिंग का तरीका भी आजमाया जा सकता है।( Health benefits of Fruits and Vegetables)