असली और नकली तरबूज की पहचान कैसे करें
Watermelon Fake Vs Real : तरबूज़ का ठंडकभरा स्वाद चिलचिलाती गर्मियों में राहत दिलाता है। इसीलिए, जैसे ही तापमान बढ़ना शुरू होता है लोग तरबूज का फल और जूस पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन, कई बार तरबूज को बेचने के लिए इसमें अलग-अलग तरह से मिलावट की जाती है। जी हां, बड़ी चालाकी से लोग ना केवल साबुत तरबूज़ की बाहरी परत का रंग बदल देते हैं बल्कि, अंदर के लाल रंग या मिठास को बढ़ाने के लिए भी तरकीबें निकाल लेते हैं। ऐसे में हो सकता है कि बाज़ार से तरबूज़ आप अपने परिवार के लिए खरीद रहे हैं और बच्चों को खिला रहे हैं, वह उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो। ऐसे में हमेशा तरबूज़ खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि, आपको असली तरबूज और नकली तरबूज की पहचान हो सके। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में( Ways to identify Watermelon Fake Vs Real Watermelon)
